फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel prices starts rising again due to crude oil

कच्चे तेल ने लगाई आग, एक बार फिर 80 के पार पहुंचा पेट्रोल, 70 के करीब डीजल

Tue, 27 Mar 2018 04:15 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices starts rising again due to crude oil
petrol

कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है, जिससे एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान को छूने लगे हैं। 21 मार्च के बाद से इनके दामों में बढ़ोतरी होने लगी और अभी तक पेट्रोल 70 पैसे और डीजल में 97 पैसों की बढ़ोतरी हो गई है। 

विज्ञापन


मुंबई में 80 के पार पहुंचा पेट्रोल
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम एक बार फिर से 80 रुपये के पार चला गया है। वहीं डीजल भी 70 रुपये के करीब है। इससे पहले यह स्तर 14 फरवरी को था। 21 मार्च को पेट्रोल के दामों में 24 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, जो कि अब तक की सर्वाधिक है। 
विज्ञापन


यह है पेट्रोल का दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, देश के चार बड़े महानगरों में 27 मार्च पेट्रोल का दाम 80 रुपये के पार पहुंच गया है। दिल्ली में 72.90 रुपये, कोलकाता में 75.63 रुपये, मुंबई में 80.77 रुपये और चेन्नई में 75.61 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद में 73.67 रुपये, गुड़गांव में 73.43 रुपये, नोएडा में 74.51 रुपये और गाजियाबाद में 74.40 रुपये प्रति लीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में सबसे महंगा डीजल
मंगलवार को चार महानगरों में मुंबई में देश का सबसे महंगा डीजल बिक रहा है। वहीं चेन्नई बिक रहे डीजल के दाम में ज्यादा अंतर नहीं है। दिल्ली में 63.77 रुपये, कोलकाता में 66.46 रुपये, मुंबई में 67.91 रुपये और चेन्नई में 67.25 रुपये प्रति लीटर दाम है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक एनसीआर के शहरों में सबसे महंगा डीजल फरीदाबाद में है। फरीदाबाद में 64.85 रुपये, गुड़गांव में 64.63 रुपये, नोएडा में 64.14 रुपये और गाजियाबाद में यह 64.03 रुपये प्रति लीटर है। 


रोज बदलते हैं दाम
देश के तीनों बड़ी पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इंटरनेशनल मार्केट के आधार पर पेट्रोल की कीमतें रोजाना रिवाइज करती हैं। इसके चलते दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे बदल जाती हैं। इससे पहले की व्यवस्था के तहत पेट्रोल की कीमतें हर 15 दिन में बदलती थीं। बाद में 16 जून 2017 से इनकी कीमतों में रोज बदलाव होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed