फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel prices hike on thursday know the new rates

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितनी हुई कीमत

Thu, 26 Dec 2019 12:12 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel prices hike on thursday know the new rates

गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में तेजी आई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

इतना हुआ पेट्रोल का दाम

पेट्रोल के भाव में आज करीब पांच से छह पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यानी गुरुवार को देश के प्रमुख महानगरों में यानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम पांच से छह पैसे महंगा हुआ है। बढ़त के बाद नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 74.68 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 77.34 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई और चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए क्रमश: 80.34 रुपये और 77.64 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। नोएडा में इसका दाम 76.11 रुपये प्रति लीटर है और लखनऊ में 75.80 रुपये।

विज्ञापन

इतनी है डीजल की कीमत

डीजल के भाव में आज 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। आज देश में डीजल के लिए लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 67.09 रुपये देने होंगे। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 70.39 रुपये है, कोलकता में 69.50 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 70.93 रुपये है। नोएडा में इसका दाम 67.49 रुपये प्रति लीटर है और लखनऊ में 67.15 रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed