फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel prices hike on sunday know the new rates

पेट्रोल-डीजल हुआ और भी महंगा, जानें आज कितनी हुई कीमत

Sun, 29 Dec 2019 09:46 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 29 Dec 2019 09:46 AM IST
सार

  • रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आई है।
  • देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत औसतन 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है।
  • डीजल का दाम 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन
petrol diesel prices hike on sunday know the new rates

विस्तार

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में औसतन 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल का दाम औसतन 19 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है। 

विज्ञापन

चार महानगरों में इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम

बढ़ोतरी के बाद चार महानगरों में यानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमशः 74.88 रुपये प्रति लीटर, 77.54 रुपये प्रति लीटर, 80.53 रुपये प्रति लीटर और 77.85 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 67.60 रुपये हो गई है, कोलकाता में 70.02 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 70.93 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 71.48 रुपये प्रति लीटर। 

विज्ञापन

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

 

शहर पेट्रोल की कीमत (29 दिसंबर 2019)  पेट्रोल की कीमत (28 दिसंबर 2019) 
नई दिल्ली 74.88 रुपये 74.74 रुपये
कोलकाता 77.54 रुपये 77.40 रुपये
मुंबई 80.53 रुपये 80.40 रुपये
चेन्नई 77.85 रुपये 77.70 रुपये
गुड़गांव 74.22 रुपये 74.29 रुपये
नोएडा 76.09 रुपये 75.93 रुपये
चंडीगढ़ 70.81 रुपये 70.67 रुपये
लखनऊ 76.11 रुपये 75.96 रुपये
आगरा 76.13 रुपये 75.99 रुपये
अलीगढ़ 76.25 रुपये 75.98 रुपये
इलाहाबाद 76.22 रुपये 76.29 रुपये
गाजियाबाद 75.85 रुपये 75.79 रुपये
वाराणसी 76.25 रुपये 76.34 रुपये
भोपाल 82.96 रुपये 83.26 रुपये
इंदौर 83.20 रुपये 83.24 रुपये
बीकानेर 80.65 रुपये 80.79 रुपये
जयपुर 78.80 रुपये 78.93 रुपये
जैसलमेर  80.77 रुपये 79.61 रुपये

 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (29 दिसंबर 2019) डीजल की कीमत (28 दिसंबर 2019) 
नई दिल्ली 67.60 रुपये 67.41 रुपये
कोलकाता 70.02 रुपये 68.83 रुपये
मुंबई 70.93 रुपये 70.73 रुपये
चेन्नई 71.48 रुपये 71.27 रुपये
गुड़गांव 66.50 रुपये 66.30 रुपये
नोएडा 67.79 रुपये 67.55 रुपये
चंडीगढ़ 64.40 रुपये 64.22 रुपये
लखनऊ 67.84 रुपये 67.60 रुपये
आगरा 67.83 रुपये 67.49 रुपये
अलीगढ़ 67.96 रुपये 67.47 रुपये
इलाहाबाद 67.97  रुपये 68.03 रुपये
गाजियाबाद 67.52 रुपये 67.48 रुपये
वाराणसी 68 रुपये 68.14 रुपये
भोपाल 73.77  रुपये 73.59 रुपये
इंदौर 74.02 रुपये 73.85 रुपये
बीकानेर 74.47 रुपये 74.38 रुपये
जयपुर 72.74  रुपये 73.25 रुपये
जैसलमेर  74.59 रुपये 73.60 रुपये


प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed