फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel prices hike on friday know the new rates

84 दिन के उच्चतम स्तर पर डीजल का दाम, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानें कीमत

Fri, 27 Dec 2019 10:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:23 AM IST
सार

  • शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में तेजी आई है।
  • डीजल का दाम 84 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 
  • पेट्रोल औसतन छह पैसे और डीजल औसतन 16 पैसे महंगा हुआ है।

विज्ञापन
petrol diesel prices hike on friday know the new rates

विस्तार

शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में तेजी आई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

इतना बढ़ा पेट्रोल व डीजल का दाम

शुक्रवार को देश के प्रमुख महानगरों में यानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम औसतन छह पैसे बढ़ा है। वहीं डीजल के दाम में औसतन 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद डीजल का दाम 84 दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ एक लीटर पेट्रोल का दाम

शहर पेट्रोल की कीमत (27 दिसंबर 2019) पेट्रोल की कीमत (26 दिसंबर 2019)
नई दिल्ली 74.74 रुपये 74.68 रुपये 
कोलकाता 77.40 रुपये 77.34 रुपये
मुंबई 80.40 रुपये 80.34 रुपये
चेन्नई 77.70 रुपये 77.64 रुपये
गुड़गांव 74.29 रुपये 74.24 रुपये
नोएडा 75.93 रुपये 76.11 रुपये
चंडीगढ़ 70.67 रुपये 70.62 रुपये
लखनऊ 75.96 रुपये 75.80 रुपये
आगरा 75.99 रुपये 75.86 रुपये
अलीगढ़ 75.98 रुपये 76 रुपये
इलाहाबाद 76.29 रुपये 76.31 रुपये
गाजियाबाद 75.79 रुपये 75.92 रुपये
वाराणसी 76.34 रुपये 76.47 रुपये
भोपाल 83.26 रुपये 82.86 रुपये
इंदौर 83.24 रुपये 83.08 रुपये
बीकानेर 80.79 रुपये 80.77 रुपये
जयपुर 78.93 रुपये 78.30 रुपये
जैसलमेर  79.61 रुपये 80.20 रुपये


इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (27 दिसंबर 2019) डीजल की कीमत (26 दिसंबर 2019)
नई दिल्ली 67.24 रुपये 67.09 रुपये 
कोलकाता 69.66 रुपये 69.50 रुपये
मुंबई 70.55 रुपये 70.39 रुपये
चेन्नई 71.09 रुपये 70.93 रुपये
गुड़गांव 66.38 रुपये 66.25 रुपये
नोएडा 67.37 रुपये 67.49 रुपये
चंडीगढ़ 64.05 रुपये 63.91 रुपये
लखनऊ 67.43 रुपये 67.15 रुपये
आगरा 67.44 रुपये 67.33 रुपये
अलीगढ़ 67.41 रुपये 67.33 रुपये
इलाहाबाद 67.82  रुपये 67.75 रुपये
गाजियाबाद 67.21 रुपये 67.26 रुपये
वाराणसी 67.87 रुपये 67.93 रुपये
भोपाल 73.80  रुपये 73.33 रुपये 
इंदौर 73.81 रुपये 73.56 रुपये
बीकानेर 74.35 रुपये 74.23 रुपये
जयपुर 72.62  रुपये 71.93 रुपये
जैसलमेर  73.26 रुपये 73.71 रुपये
 

कच्चा तेल तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

अमेरिका में कच्चे तेल की इन्वेंट्री में कमी की खबरों के बीच कच्चा तेल 67 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। माना जा रहा है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद शांत होने व ओपेक की अगुवाई में आपूर्ति में कमी के प्रयासों से तेल की कीमतों को समर्थन मिला है। एक तेल उद्योग समूह अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट ने कहा कि यूएस क्रूड स्टॉक पिछले हफ्ते 79 लाख बैरल तक घट गया था, जो विश्लेषकों के अनुमान से कहीं ज्यादा गिरावट है।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed