{"_id":"5ec8a09e2bf6d12b173bcae8","slug":"petrol-diesel-price-unchanged-again-know-the-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आज भी स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में कितना है दाम
Sat, 23 May 2020 09:33 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 23 May 2020 09:33 AM IST
सार
- लॉकडाउन के चौथे करण में पेट्रोल-डीजल की मांग में कुछ इजाफा हुआ है।
- तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल व डीजल की कीमत क्रमश: 71.26 और 69.39 रुपये है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के चौथे करण में सरकार की ओर से कई कामकाज में छूट दी गई है, जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल की मांग में कुछ इजाफा हुआ है। हालांकि तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है। आज देश में तेल की कीमत स्थिर है। ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार वाली कीमत ही चुकानी होगी।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.26, 76.31, 73.30 और 75.54 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 69.39, 66.21, 65.62 और 68.22 रुपये है।
विज्ञापन
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था।