{"_id":"5ef40d60ee7d7367cd1728a5","slug":"petrol-diesel-price-today-petrol-and-diesel-price-hike-for-consecutive-19-days-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol Diesel Price: इतिहास में पहली बार 80 के पार हुई डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में कितना हुआ भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol Diesel Price: इतिहास में पहली बार 80 के पार हुई डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में कितना हुआ भाव
Thu, 25 Jun 2020 08:05 AM IST
अनवर अंसारी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : pixabay
देश में लगातार 19वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई। तेल विपणन कंपनियों (ओएसमी) ने कीमतों में बढ़ोतरी की। यहां देखने वाली बात यह है कि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है। भारतीय इतिहास में पहली बार डीजल 80 के पार पहुंच गया। पिछले 19 दिनों में डीजल की कीमत कुल 10.63 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है और पेट्रोल 8.66 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 79.92 रुपये हो गई। वहीं, डीजल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई, जिससे राजधानी में डीजल की कीमत 80.02 पैसे प्रति लीटर हो गई।
विज्ञापन
Diesel price crosses Rs 80 mark in Delhi, currently at Rs 80.02/litre (increase by Rs 0.14). Petrol price in the national capital at Rs 79.92/litre (increase by Rs 0.16). pic.twitter.com/rvFpSx0tti
— ANI (@ANI) June 25, 2020
इससे पहले, बुधवार को डीजल की कीमत में 48 पैसे की वृद्धि हुई, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं, पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे का इजाफा हुआ था, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर हो गई।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।