फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol Diesel Price Today: Continuation of oil price hike ends on 22nd day, Know Petrol Diesel Rate Today after 21 Consecutive Days

Petrol Diesel Price: तेल के बढ़ते दामों का सिलसिला 22वें दिन थमा, जानें कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत

Sun, 28 Jun 2020 02:51 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Jun 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: Continuation of oil price hike ends on 22nd day, Know Petrol Diesel Rate Today after 21 Consecutive Days
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : pixabay

देश में पिछले 21 दिन से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी का चला आ रहा सिलसिला 22वें दिन यानि रविवार को थम गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल की प्रति लीटर कीमत क्रमश: 80.38 रुपये और 80.40 रुपये पर आकर रुक गई।

विज्ञापन

 
इससे पहले तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शनिवार को एक बार फिर कीमतों में वृद्धि की थी। यहां गौर करने वाली बात यह थी है कि राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत ने पेट्रोल की कीमत को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई। दिल्ली में पेट्रोल 80.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.40 रुपये प्रति लीटर की कीमत चुकाकर खरीदा जा सकता है।

बता दें कि शनिवार को तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी भारतीय इतिहास में ऐसा पहला मौका था, जब डीजल पेट्रोल से महंगा हुआ और 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा। वहीं, बढ़ी कीमतों को लेकर लोगों ने विरोध भी जताया। 

शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.38 पैसे हो गई थी। वहीं, डीजल की कीमत में हुए 21 पैसे के इजाफे से इसकी कीमत 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। जो रविवार को दाम नहीं बढ़ाए जाने के कारण बरकरार रही।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Today: Continuation of oil price hike ends on 22nd day, Know Petrol Diesel Rate Today after 21 Consecutive Days
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed