फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol diesel price today Assam government increased VAT on fuel

असम में पेट्रोल छह और डीजल पांच रुपये प्रति लीटर महंगा, अन्य शहरों में इतना है दाम

Thu, 23 Apr 2020 10:08 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
petrol diesel price today Assam government increased VAT on fuel
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संकट के कारण कच्चे तेल की मांग में कमी आई है और तेल की सभी भंडारण सुविधाएं भी अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुकी हैं। ब्रेंट क्रूड बुधवार को 12 फीसदी फिसल कर 17 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। अमेरिकी कच्चा तेल (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) भी शुरुआती मजबूती गंवा कर नीचे चल रहा था। भारत में लॉकडाउन के चलते कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। सिर्फ असम में पेट्रोल छह और डीजल पांच रुपये लीटर महंगा हुआ है।

विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 
विज्ञापन


असम में पेट्रोल छह, डीजल पांच रुपये लीटर महंगा
असम में पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद वहां इसकी कीमत में तेजी आई। असम में बुधवार से पेट्रोल की कीमतें 5.85 रुपये और डीजल में लगभग 5.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। अब असम में पेट्रोल 71.61 रुपये से बढ़कर 77.46 रुपये और डीजल 65.07 रुपये से बढ़कर 70.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई गैस की मांग बढ़ी
लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के पहले 20 दिन में रसोई गैस की मांग करीब 20 फीसदी बढ़ गई है। इंडियन ऑयल के अनुसार, रसोई गैस की बिक्री 1-20 अप्रैल तक 6.97 लाख टन हो गई। पिछले साल समान अवधि से यह 19.6 फीसदी अधिक है। मांग पूरी करने के लिए कंपनी ने तीन महीने के लिए आयात 50 फीसदी बढ़ा दिया है। मार्च में डीजल की मांग में 26 फीसदी और पेट्रोल की मांग में 17 फीसदी की गिरावट हुई थी। साथ ही विमानन ईंधन की मांग 33 फीसदी घट गई थी। सिर्फ रसोई गैस की मांग में तेजी देखने को मिली। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।


डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed