फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol Diesel Price Today 29 September 2021 Latest News Update: Diesel Petrol Rate Know Rates According to IOCL

Petrol Diesel Price: आज मिली राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए कितनी है कीमतें

Wed, 29 Sep 2021 06:55 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 29 Sep 2021 06:55 AM IST
सार

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.39 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.57 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.47 रुपये व डीजल की कीमत 97.21 रुपये प्रति लीटर है।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 29 September 2021 Latest News Update: Diesel Petrol Rate Know Rates According to IOCL
petrol diesel price - फोटो : social media

विस्तार

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते कल डीजल के दाम में 50 से 53 पैसे, तो वहीं पेट्रोल के दाम 20 से 21 पैसे बढ़े थे।

विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.39 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.57 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.47 रुपये व डीजल की कीमत 97.21 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.87 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.67 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 99.15 रुपये लीटर है तो डीजल 94.17 रुपये लीटर है।
विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.57 101.39
मुंबई 97.21 107.47 
कोलकाता 92.67 101.87  
चेन्नई 94.17 99.15

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed