फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Petrol diesel price hiked again today Check latest rates in top cities

एक साल के सर्वोच्च स्तर पर पेट्रोल का दाम, जानें कितनी है कीमत

Fri, 29 Nov 2019 12:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 29 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Petrol diesel price hiked again today Check latest rates in top cities

शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत एक साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा क्योंकि उन्हें एक लीटर पेट्रोल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, शुक्रवार को डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। 

विज्ञापन

इतने बढ़े दाम

शुक्रवार को पेट्रोल का दाम पांच पैसे बढ़ा है। वहीं डीजल की कीमत में चार पैसे की बढ़त आई है। नवंबर महीने की बात करें, तो पूरे माह में एक लीटर पेट्रोल की कीमत दो रुपये बढ़ी है। यानी लोगों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा कीमत का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ पेट्रोल का दाम

शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का दाम पांच पैसे बढ़ गया है। बढ़त के बाद नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 74.81 रुपये चुकाने होंगे। कोलकाता की बात करें, तो यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 77.49 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई और चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए क्रमश: 80.46 रुपये और 77.77 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। 

इतनी है डीजल की कीमत

आज देश के सभी महानगरों में डीजल के दाम चार पैसे बढ़े हैं। नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को 65.78 रुपये चुकाने होंगे। मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 69 रुपये है, कोलकता में 68.19 रुपये और चेन्नई में एक लीटर डीजल का दाम 69.53 रुपये है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed