{"_id":"5e6c591a8ebc3ea7b90390b1","slug":"petrol-diesel-price-excise-duty-on-both-petrol-and-diesel-increased-by-rs-3-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol, Diesel Price: सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, होगा 39,000 करोड़ रुपये का फायदा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol, Diesel Price: सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, होगा 39,000 करोड़ रुपये का फायदा
Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:22 AM IST
सार
- पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा।
- आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
- कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम 72.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार को पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर की कमीशन निहित होता है।
विज्ञापन
सरकार को होगा 39,000 करोड़ रुपये का फायदा
इस फैसले से अर्थव्यवस्था में आई कमजोरी से जूझ रही सरकार को अतिरिक्त धन जुटाने में मदद मिलेगी। तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी की दर 22.98 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। इसी प्रकार डीजल पर एक्साइज दर 15.83 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 18.83 रुपये हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सरकार सालाना 39,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमा पाएगी।
विज्ञापन
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के मुताबिक, आज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 13 पैसे कम हुई है और चेन्नई में यह 14 पैसे कम हुई है, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 69.87 रुपये चुकाने होंगे। वहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसका दाम 72.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में यह 31 पैसे कम हुआ है। कोलकाता में 16 पैसे और मुंबई और चेन्नई में यह 17 पैसे सस्ता हुआ है। इन महानगरों में एक लीटर डीजल के लिए लोगों को क्रमश: 62.58, 64.91, 65.51 और 66.02 रुपये चुकाने होंगे।
इसलिए बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी
उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का नतीजा सामान्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के रूप में सामने आता है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय दरों में गिरावट के हिसाब से समायोजित हो जाएगी और कीमतों में इजाफा नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट से होने वाले लाभ को बढ़ाने की कोशिश में सरकार ने यह फैसला लिया है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाकर आठ रुपये कर दिया है तो वहीं डीजल पर यह शुल्क दो रुपये बढ़कर अब चार रुपये प्रति लीटर हो गया है। मौजूदा वित्तीय हालातों में इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास कार्यों के लिए जरूरी फंड जुटाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
मोदी सरकार ने कब-कब बढ़ाई ड्यूटी
साल 2014 में पेट्रोल पर टैक्स 9.48 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपये। नवंबर 2014 से जनवरी 2016 तक केंद्र सरकार ने इसमें नौ बार इजाफा किया। इन 15 सप्ताह में पेट्रोल पर ड्यूटी 11.77 और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर बढ़ी। इसकी वजह से 2016-17 में सरकार को 2,42,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो 2014-15 में 99,000 करोड़ रुपये थी। बाद में अक्तूबर 2017 में यह दो रुपये कम की गई। हालांकि इसके एक साल बाद ड्यूटी में फिर से 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया। इतना ही नहीं, जुलाई 2019 में यह एक बार फिर दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई।
ऐसे जानें आपको शहर में कितना है दाम
अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए आपको 92249 92249 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस में आपको RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखना होगा। डीलर का कोड आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।