{"_id":"5ea26bc98ebc3e90b57aa60e","slug":"petrol-diesel-price-constant-from-many-days-due-to-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, इतनी है कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, इतनी है कीमत
Fri, 24 Apr 2020 10:02 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में लॉकडाउन के चलते कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। हाल के दिनों में सिर्फ असम में पेट्रोल छह और डीजल पांच रुपये लीटर महंगा हुआ है क्योंकि वहां सरकार ने तेल पर वैट बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस संकट के कारण कच्चे तेल की मांग में कमी आई है और तेल की सभी भंडारण सुविधाएं भी अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। असम में पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद वहां इसकी कीमत में तेजी आई। असम में पेट्रोल 77.46 रुपये और डीजल 70.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।