{"_id":"5724f4d14f1c1b9934a91789","slug":"petrol-and-diesel-to-cost-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की एक और मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
महंगाई की एक और मार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 01 May 2016 05:47 AM IST
सार
- बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू
- दिल्ली में पेट्रोल 62.19 रुपए प्रति लीटर
- डीजल 50.95 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा
विज्ञापन
petrol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल पर जहां 1.06 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है, वहीं डीजल पर 2.94 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गयी हैं।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल 61.13 की बजाय 62.19 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं एक लीटर पेट्रोल के लिए 48.01 की जगह 50.95 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले इसी महीने की 16 तारीख को पेट्रोल के दाम में 0.74 पैसे और डीजल में 1.30 रुपये की कमी की गई थी। आईओसी ने बताया कि पेट्रोलियम के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद मूल्य और रुपये तथा अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट के वर्तमान स्तर के कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
विज्ञापन