{"_id":"5e730ad48ebc3e6fe8310a9c","slug":"petrol-and-diesel-price-today-decrease-in-demand-of-crude-oil-due-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Petrol,Diesel Price Today: 16 साल में सबसे सस्ता हुआ कच्चा तेल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Petrol,Diesel Price Today: 16 साल में सबसे सस्ता हुआ कच्चा तेल
Thu, 19 Mar 2020 12:54 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:54 PM IST
सार
- आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70 रुपये से भी कम हो गई है।
- कोरोना वायरस के चलते कच्चे तेल की मांग घट गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल, डीजल की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को लगातार तीसरे दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए बुधवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। आइए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।
विज्ञापन
कच्चे तेल में लगातार गिरावट
घटती मांग को देखते हुए कच्चा तेल लगातार गिरावट का नया रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को क्रूड के दाम 16 साल के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गए थे। कोरोना वायरस के चलते इसकी मांग घट गई है और यह करीब 10 फीसदी फिसल गया है। गोल्डमैन ने कहा, 'तेल की मांग में बड़ी गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 20 डॉलर पर आ सकती है।'
विज्ञापन
प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 72.29, 75.30 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 64.62, 65.21 और 65.71 रुपये है।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
सरकार ने बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी
14 मार्च को सरकार ने पेट्रोल और डीजल की एक्साइज ड्यूटी में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला सड़क उपकर भी एक-एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। इस फैसले से अर्थव्यवस्था में आई कमजोरी से जूझ रही सरकार को अतिरिक्त धन जुटाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से सरकार सालाना 39,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमा पाएगी।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।