पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, आपके शहर में इतना हुआ दाम
- सोमवार को डीजल की कीमत में लगातार पांचवे दिन कमी दर्ज की गई है।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.49 रुपये चुकाने होंगे।
- कोरोनावायरस के चलते क्रूड ऑयल के दाम एक साल से अधिक के न्यूनतम स्तर पर हैं।
विस्तार
सोमवार को लगातार पांचवे दिन डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर डीजल के लिए रविवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। वहीं पेट्रोल की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। कोरोनावायरस के चलते इस समय क्रूड ऑयल के दाम एक साल से भी अधिक के न्यूनतम स्तर पर चल रहे हैं। इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देखने को मिल रहा है।
चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 22 पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 16 पैसे कम हुआ है, जिसके बाद यह क्रमश: 71.49, 74.16, 77.18 और 74.35 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल 20 पैसे कम हुआ है, मुंबई में 21 पैसे और चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को 15 पैसे कम चुकाने होंगे। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.10, 66.43, 67.13 और 67.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।
अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत
| शहर | पेट्रोल की कीमत (2 मार्च 2020) | पेट्रोल की कीमत (1 मार्च 2020) |
| नई दिल्ली | 71.49 रुपये | 71.71 रुपये |
| कोलकाता | 74.16 रुपये | 74.38 रुपये |
| मुंबई | 77.18 रुपये | 77.40 रुपये |
| चेन्नई | 74.28 रुपये | 74.51 रुपये |
| गुड़गांव | 71.51 रुपये | 71.78 रुपये |
| नोएडा | 73.60 रुपये | 73.58 रुपये |
| चंडीगढ़ | 67.60 रुपये | 67.81 रुपये |
| लखनऊ | 73.30 रुपये | 73.54 रुपये |
| आगरा | 73.29 रुपये | 73.51 रुपये |
| अलीगढ़ | 73.36 रुपये | 73.39 रुपये |
| इलाहाबाद | 73.52 रुपये | 73.92 रुपये |
| गाजियाबाद | 73.39 रुपये | 73.54 रुपये |
| वाराणसी | 73.70 रुपये | 73.68 रुपये |
| भोपाल | 79.34 रुपये | 79.68 रुपये |
| इंदौर | 79.68 रुपये | 79.92 रुपये |
| बीकानेर | 77.25 रुपये | 77.53 रुपये |
| जयपुर | 75 रुपये | 75.47 रुपये |
| जैसलमेर | 77.35 रुपये | 77.55 रुपये |
इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम
| शहर | डीजल की कीमत (2 मार्च 2020) | डीजल की कीमत (1 मार्च 2020) |
| नई दिल्ली | 64.10 रुपये | 64.30 रुपये |
| कोलकाता | 66.43 रुपये | 66.63 रुपये |
| मुंबई | 67.13 रुपये | 67.34 रुपये |
| चेन्नई | 67.65 रुपये | 67.86 रुपये |
| गुड़गांव | 63.44 रुपये | 63.71 रुपये |
| नोएडा | 64.59 रुपये | 64.57 रुपये |
| चंडीगढ़ | 61.03 रुपये | 61.22 रुपये |
| लखनऊ | 64.31 रुपये | 64.55 रुपये |
| आगरा | 64.27 रुपये | 64.49 रुपये |
| अलीगढ़ | 64.33 रुपये | 64.36 रुपये |
| इलाहाबाद | 64.54 रुपये | 64.93 रुपये |
| गाजियाबाद | 64.38 रुपये | 64.53 रुपये |
| वाराणसी | 64.71 रुपये | 64.69 रुपये |
| भोपाल | 69.99 रुपये | 70.30 रुपये |
| इंदौर | 70.33 रुपये | 70.54 रुपये |
| बीकानेर | 70.84 रुपये | 71.10 रुपये |
| जयपुर | 68.75 रुपये | 69.18 रुपये |
| जैसलमेर | 70.94 रुपये | 71.13 रुपये |
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।