फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol and diesel price reduced on third consecutive day know the rates

खुशखबर: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Sat, 07 Mar 2020 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 07 Mar 2020 09:37 AM IST
सार

  • शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.02 रुपये चुकाने होंगे।
  • वहीं डीजल का दाम दिल्ली में आठ महीनों में सबसे कम है। 

विज्ञापन
petrol and diesel price reduced on third consecutive day know the rates
पेट्रोल - फोटो : ANI

विस्तार

शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए शुक्रवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे।  

विज्ञापन


चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.02, 73.70, 76.71 और 73.78 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में इसका दाम 12 पैसे कम हुआ है, वहीं मुंबई और चेन्नई में यह 13 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 63.69, 66.02, 66.69 और 67.21 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है। 
विज्ञापन


प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।


डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed