{"_id":"5e61f1268ebc3eeb503eac1d","slug":"petrol-and-diesel-price-reduced-on-second-consecutive-day-know-the-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने हुए दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
खुशखबर: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने हुए दाम
Fri, 06 Mar 2020 12:13 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:13 PM IST
सार
- शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।
- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.14 रुपये चुकाने होंगे।
- वहीं डीजल का दाम दिल्ली में आठ महीनों में सबसे कम है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए गुरुवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। इससे पहले बुधवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 15 पैसे कम हुई है। वहीं मुंबई में यह 14 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद आज एक लीटर पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.14, 73.82, 73.92 और 76.83 रुपये हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले छह महीनों के न्यूनतम स्तर पर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली और कोलकाता में इसका दाम 13 पैसे कम हुआ है, मुंबई में 14 पैसे और चेन्नई में यह 12 पैसे सस्ता हुआ है, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 63.81, 66.14, 66.82 और 67.35 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल का दाम आठ महीनों में सबसे कम है।
विज्ञापन
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।