फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol and diesel price reduced after three days

तीन दिनों बाद आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर

Thu, 27 Feb 2020 10:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Feb 2020 10:21 AM IST
सार

  • गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। 
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 71.96 रुपये चुकाने होंगे।
  • प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

विज्ञापन
petrol and diesel price reduced after three days

विस्तार

तीन दिनों के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत कमी दर्ज की गई है। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए बुधवार के मुकाबले कम पैसे चुकाने होंगे। इससे पहले तीन दिनों से इसमें कोई बदलाव नहीं आया था। यह गिरावट ब्रेंट क्रूड ऑयल के भाव में कमी की वजह से आई है। क्रूड ऑयल के भाव में चीन के बाहर कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी के चलते लगातार पांचवें दिन गिरावट देखी गई है।

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत पांच पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में यह चार पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 71.96, 74.60, 77.62 और 74.77 रुपये है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव पिछले पांच महीनों के न्यूनतम स्तर पर आ गया है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल के लिए आज ग्राहकों को पांच पैसे कम चुकाने होंगे। वहीं चेन्नई में इसमें चार पैसे की कमी आई है। इसके बाद इसका दाम क्रमश: 64.65, 66.97, 67.75 और 68.28 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

विज्ञापन

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (27 फरवरी 2020) पेट्रोल की कीमत (26 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 71.96 रुपये 72.01 रुपये
कोलकाता 74.60 रुपये 74.65 रुपये
मुंबई 77.62 रुपये 77.67 रुपये
चेन्नई 74.77 रुपये 74.81 रुपये
गुड़गांव 72.05 रुपये 72 रुपये
नोएडा 73.86 रुपये 73.92 रुपये
चंडीगढ़ 68.03 रुपये 68.08 रुपये
लखनऊ 73.77 रुपये 73.69 रुपये
आगरा 73.58 रुपये 73.73 रुपये
अलीगढ़ 74 रुपये 74.02 रुपये
इलाहाबाद 74.37 रुपये 74.38 रुपये
गाजियाबाद 73.71 रुपये 73.78 रुपये
वाराणसी 74.33 रुपये 74.36 रुपये
भोपाल 80.28 रुपये 80.12 रुपये
इंदौर 80.29 रुपये 80.21 रुपये
बीकानेर 77.87 रुपये 78.39 रुपये
जयपुर 75.97 रुपये 76.49 रुपये
जैसलमेर  76.79 रुपये 77.86 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (27 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (26 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 64.65 रुपये 64.70 रुपये
कोलकाता 66.97 रुपये 67.02 रुपये
मुंबई 67.75 रुपये 67.80 रुपये
चेन्नई 68.28 रुपये 68.32 रुपये
गुड़गांव 64.08 रुपये 64.04 रुपये
नोएडा 64.95 रुपये 65.01 रुपये
चंडीगढ़ 61.53 रुपये 61.58 रुपये
लखनऊ 64.88 रुपये 64.80 रुपये
आगरा 64.67 रुपये 64.82 रुपये
अलीगढ़ 65.08 रुपये 65.10 रुपये
इलाहाबाद 65.49 रुपये 65.59 रुपये
गाजियाबाद 64.80 रुपये 64.88 रुपये
वाराणसी 65.44 रुपये 65.49 रुपये
भोपाल 70.98 रुपये 70.84 रुपये
इंदौर 71.01 रुपये 70.95 रुपये
बीकानेर 71.55 रुपये 72.03 रुपये
जयपुर 69.78 रुपये 70.26 रुपये
जैसलमेर  70.55 रुपये 71.55 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed