फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   petrol and diesel price did not change today also due to fall in demand except Nagaland

असम के बाद इस राज्य ने दिया झटका, पेट्रोल छह तो डीजल पांच रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Wed, 29 Apr 2020 09:56 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Apr 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel price did not change today also due to fall in demand except Nagaland

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जारी है, जिसकी वजह से आवाजाही ठप है और पेट्रोल-डीजल की मांग अब भी धड़ाम है। आज लॉकडाउन के 36वें दिन भी इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच लॉकडाउन की वजह से नागालैंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन


आमदनी प्रभावित होने की वजह से राजस्व में आई कमी की पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर उपकर लगाने का फैसला किया है। अब वहां पेट्रोल 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके लिए मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी।
विज्ञापन


असम ने भी बढ़ाया था वैट 
असम के बाद नागालैंड ऐसा करने वाला दूसरा राज्य है। आठ अप्रैल को असम सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया था, जिसके बाद वहां इसकी कीमत में तेजी आई। असम में पेट्रोल की कीमतें 5.85 रुपये और डीजल में लगभग 5.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। अब असम में पेट्रोल 71.61 रुपये से बढ़कर 77.46 रुपये और डीजल 65.07 रुपये से बढ़कर 70.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख महानगरों में इतना है दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 

मार्च में कम हुआ कच्चा इस्पात उत्पादन
भारत का मार्च माह का कच्चा इस्पात उत्पादन, पिछले महीने की तुलना में 23 फीसदी घटकर 73.8 लाख टन रह गया जबकि कोविड-19 के प्रकोप और उसकी वजह से लॉकडाउन के कारण निर्यात और आयात भी प्रभावित हुआ। 

इस्पात मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलने का असर देश में इस्पात की खपत पर भी पड़ा है, जो माह दर माह मार्च में 6.6 फीसदी घटकर 5.80 लाख टन रह गई। इस वर्ष फरवरी में कच्चा इस्पात उत्पादन 95.6 लाख टन था। उसके मुकबाले यह मार्च में 22.7 फीसदी घट कर 73.8 लाख टन रहा। इसी दौरान तैयार इस्पात का निर्यात 20.5 फीसदी घट कर 4.53 लाख टन और आयात 26.9 फीसदी गिर कर 2.93 लाख टन रहा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed