फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   paras defence ipo price Shares Listed With A Premium Of 171 Percent

Paras Defence: बाजार में दमदार रही शुरुआत, इश्यू प्राइस से 171 फीसदी ऊपर सूचीबद्ध हुए शेयर

Fri, 01 Oct 2021 02:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 01 Oct 2021 02:35 PM IST
सार

बीएसई पर आज पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर की शुरुआत 475 रुपये पर हुई, जो 171.42 फीसदी की जोरदार बढ़त को दर्शाता है। 

विज्ञापन
paras defence ipo price Shares Listed With A Premium Of 171 Percent
Paras Defence and Space Technologies Ltd - फोटो : pixabay

विस्तार

आज पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Paras Defence and Space Technologies Ltd) का शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो गया है। पारस डिफेंस की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई। 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले यह 171 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर शेयर 475 रुपये पर सूचीबद्ध हुए, जो 171.42 फीसदी की जोरदार बढ़त को दर्शाता है। 

विज्ञापन


इतना है कंपनी का बाजार पूंजीकरण
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 168 फीसदी की तेजी के साथ 469 के स्तर पर हुई है। बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,945.13 करोड़ रुपये था। मालूम हो कि पारस डिफेंस के आईपीओ को 304.26 गुना अभिदान मिला था।
विज्ञापन


21 से 23 सितंबर तक खुला था आईपीओ
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने 21 सितंबर को अपना 170.77 करोड़ रुपये का इश्यू खोला था। निवेशकों को इसमें 23 सितंबर तक पैसा लगाने का मौका मिला था। आईपीओ के लिए कंपनी ने अपना प्राइस बैंड 165 रुपये से 175 रुपये प्रति शेयर तय कया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 शेयरों का था एक लॉट
कंपनी ने 140.60 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए। वहीं इसमें 17.24 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जारी हुए थे। इनका कुल मूल्य 30.17 करोड़ रुपये है। ओएफएस में करीब 12.5 लाख शेयर शरद विर्जी शाह, करीब 50,000 शेयर मुंजल शरद शाह, 3,00,000 तक शेयर अमी मुंजल शाह, 62,245 शेयर शिल्पा महाजन और 62,245 शेयर अमित नवीन महाजन बेचे। कंपनी ने 85 शेयरों का एक लॉट तय किया था। यानी निवेशकों को कम से कम 14025 रुपये का निवेश करना था।


जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed