फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Onion price still high even after wholesale price falls to rupee 3 per kg

प्याज के थोक भाव 3 रुपए लेकिन बिक रहा 15 के भाव 

Tue, 13 Sep 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 01:09 PM IST
विज्ञापन
Onion price still high even after wholesale price falls to rupee 3 per kg
प्याज - फोटो : getty images

प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में प्याज की थोक कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम होने से दिल्ली की थोक मंडी में प्याज के थोक दाम 3 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। बावजूद इसके प्याज की खुदरा कीमत 12-15 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही चल रही है।

विज्ञापन


मदर डेयरी के स्टोर में भी प्याज के भाव 12-13 रुपये प्रति किलोग्राम बताए जा रहे हैं। दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में इन दिनों प्याज की भारी मात्रा में आवक हो रही है। इसलिए किसानों को औने-पौने दाम पर प्याज बेचना पड़ रहा है। मंडी के थोक कारोबारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्याज की आवक 1,500 टन रही जबकि पहले से 1,300 टन प्याज उपलब्ध थे।
विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार को 2,800 टन प्याज बिक्री के लिए थे और इनकी कीमत 3-8 रुपये प्रति किलोग्राम रही। थोक कारोबारियों ने बताया कि किसानों को 10 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत मिलने पर ही उनकी लागत वसूल हो सकती है। थोक कारोबारियों ने बताया कि आलम यह है कि मध्य प्रदेश में बंपर फसल होने की वजह से किसान पशुओं को प्याज खिला रहे हैं। मध्य प्रदेश में प्याज की थोक कीमत 1 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को प्याज खिला रहे किसान

Onion price still high even after wholesale price falls to rupee 3 per kg
onions - फोटो : getty images

किसानों ने घरों में जमा प्याज को दुधारू पशुओं को खिलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बंपर फसल के कारण प्याज के भाव इतने गिर चुके हैं कि किसानों को इसे ट्रैक्टर में लादकर मंडी तक लाना भी महंगा पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने अपने घरों में बड़े पैमाने पर प्याज जमा कर रखी है जिसे वे अपने दुधारू पशुओं को खिलाकर खपा रहे हैं।

थोक कारोबारियों ने बताया कि होशंगाबाद में 35 हजार क्विंटल प्याज को खराब होने की वजह से फेंकना पड़ा। वहीं नासिक में प्याज के दाम 50 पैसे प्रति किलोग्राम तक आ गए हैं। किसान अब इसे बेचने के बजाय फेंकना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं।

पिछले साल प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक जाने की वजह से इस साल प्याज की बंपर फसल हो गई। हालांकि दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज के भाव में कोई खास गिरावट नहीं आई है। थोक मंडी में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाले प्याज को खुदरा बाजार में 12-15 रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर से बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed