फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Onion bring tears in farmers eyes this year

इस बार ग्राहक नहीं किसानों को रुला रहा प्याज

Wed, 04 May 2016 01:28 AM IST
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली
राजीव कुमार/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 01:28 AM IST
सार

  • किसानों को मिल रही है 50 पैसे से 3 रुपये प्रति किलो की कीमत 
  • सरकार की सख्ती और उपलब्धता बढ़ने से चीनी व दाल की कीमतों में नरमी जारी 

विज्ञापन
Onion bring tears in farmers eyes this year
प्याज - फोटो : getty images

विस्तार

इस साल प्याज उपभोक्ताओं को नहीं बल्कि किसानों को रुला रहा है। दिल्ली जैसी मंडी में भी किसानों को प्याज के असली दाम के रूप में 50 पैसे से 3 रुपये प्रति किलो प्राप्त हो रहे हैं। इतने कम दाम पर प्याज बेचने के बजाय किसान अब  प्याज को खेतों में ही छोड़ देना बेहतर मान रहे हैं। 12 रुपये प्रति किलोग्राम से कम दाम पर बेचने पर किसान प्याज की लागत भी नहीं निकाल पाते हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ सरकार की कार्रवाई और उपलब्धता बढ़ने की वजह से चीनी व दाल के भाव में नरमी का रुख है। मंगलवार को एम ग्रेड चीनी की थोक कीमत 35 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। दिल्ली की आजादपुर मंडी में मंगलवार को थोक कारोबारियों ने 4-7 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की खरीदारी की। कारोबारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी दिल्ली की मंडी में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र  व गुजरात से प्याज की आवक हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन जगहों से प्याज को दिल्ली की मंडी तक लाने में किसानों को प्रति किलो 3-3.50 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में किसानों को प्याज की असली कीमत 50 पैसे से 3.50 रुपये तक ही मिल रही है। मंडी में आने वाले किसानों के मुताबिक सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 50 पैसे किलो प्याज बेचने से अच्छा है कि प्याज को खेत में छोड़ दिया जाए। इस साल प्याज के उत्पादन में बढ़ोतरी से प्याज की आवक काफी बढ़ी हुई है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में अभी रोजाना प्याज की 120 गाड़ियां आ रही हैं जबकि मांग 70-80 गाड़ी की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ सरकार की सख्ती व मांग के मुकाबले चीनी की पर्याप्त उपलब्धता की वजह से चीनी के दाम में गिरावट का रुख जारी है। 10-15 दिन पहले चीनी की थोक कीमत 38-39 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी जो गिरकर 35 रुपये हो चली है। देश में चीनी की सालाना खपत 255 लाख टन है। इस साल 30 अप्रैल तक 243 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है और पिछले साल का 90 लाख टन का स्टॉक है। ऐसे में इस साल चीनी की कमी होने के आसार नहीं हैं।


दाल कारोबारियों ने बताया कि म्यांमार में वाटर फेस्टिवल की वजह से वहां से शिपमेंट नहीं हो रही थी, लेकिन शिपमेंट अब शुरू हो गई है। वहीं मूंग की नई फसल भी जल्द ही बाजार में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि उड़द, अरहर जैसी सभी दालों में नरमी है। कारोबारी स्टॉक रखने से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed