1 रुपए का नोट बदल देगा आपकी किस्मत, बना देगा करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप करोड़पति बनने की चाह रखते हैं, और आपके पास एक रुपए का नोट है तो आपकी लॉटरी लगने में देर नहीं। लेकिन ये सच है कि अगर आपके पास ऐसा एक रुपए का नोट है जिस पर खास नंबर अंकित है तो आप उसकी बोली लगाकर करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।
बस इसके लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट र्इबे पर जाना होगा। जहां एक रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों की नीलामी करोड़ों में हो रही है। र्इबे पर देश के पूर्व गवर्नर मोंटेक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाला एक रुपए का नोट दो लाख रुपए में बेचा जा रहा है, वहीं 100 रुपए के दो नए नोट 250000 रुपए में बिक रहे हैं।
इन नोटों के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने का कारण यह है कि इन नोटों पर मौजूद सीरियल नंबर के आखिर में 786 और 000000 हैं। र्इबे पर 1000 रुपए का नोट करीब एक करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं इसके सीरियल नंबर भी दुर्लभ हैं। ऊंची कीमत में बिकने वाले कुछ नोट तो ऐसे हैं, जिनमें या तो सीरियल नंबर ही नहीं है या फिर मिसप्रिंट हैं।
ऐसे करें अपना नोट नीलाम
ईबे की वैबसाइट www.ebay.in पर जाकर ऑल कैटेगिरी के साथ लिखे सर्च बटन पर क्लिक करें, यहां सबसे अंत में आपको ऐवरीथिंग एल्स का ऑप्शन दिखेगा। इस कैटेगिरी में टेस्ट ऑक्शन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, उसमें थोड़ा सा नीचे आने पर आपको ऑक्शन में लगी एक रुपए के नोट का विज्ञापन दिखेगा।
इस विज्ञापन पर क्लिक करते ही रुपए को खरीदने या बेचने वाला पेज खुलेगा। यहां पर जो लोग इसे खरीदना चाहते है, वो खरीद सकते हैं और जो लोग बेचना चाहते हैं वो हैव वन टू सेल? सेल इट योरसेल्फ वाले ऑप्शन पर क्लिक करके नोट को नीलाम कर सकते हैं।
वहां क्लिक करने के बाद ईबे आपको साइन इन या रजिस्ट्रर करने की ऑप्शन देगा। अगर आपका पहले ही ईबे पर अकाउंट है, तो आप सीधे डीटेल भरकर आगे की प्रक्रिया को पूरा करके अपना प्रोसैस पूरा कर सकते हैं।