फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   One rupee note can change your future

1 रुपए का नोट बदल देगा आपकी किस्मत, बना देगा करोड़पति

Sat, 27 Aug 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
One rupee note can change your future
एक रुपए का नोट

अगर आप करोड़पति बनने की चाह रखते हैं, और आपके पास एक रुपए का नोट है तो आपकी लॉटरी लगने में देर नहीं। लेकिन ये सच है कि अगर आपके पास ऐसा एक रुपए का नोट है जिस पर खास नंबर अंकित है तो आप उसकी बोली लगाकर करोड़ों रुपए कमाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


बस इसके लिए आपको ई-कॉमर्स वेबसाइट र्इबे पर जाना होगा। जहां एक रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के नोटों की नीलामी करोड़ों में हो रही है। र्इबे पर देश के पूर्व गवर्नर मोंटेक सिंह अहलूवालिया के हस्ताक्षर वाला एक रुपए का नोट दो लाख रुपए में बेचा जा रहा है, वहीं 100 रुपए के दो नए नोट 250000 रुपए में बिक रहे हैं।
विज्ञापन


इन नोटों के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने का कारण यह है कि इन नोटों पर मौजूद सीरियल नंबर के आखिर में 786 और 000000 हैं। र्इबे पर 1000 रुपए का नोट करीब एक करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है।  वहीं इसके सीरियल नंबर भी दुर्लभ हैं। ऊंची कीमत में बिकने वाले कुछ नोट तो ऐसे हैं, जिनमें या तो सीरियल नंबर ही नहीं है या फिर मिसप्रिंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें अपना नोट नीलाम 

One rupee note can change your future
ईबे

ईबे की वैबसाइट www.ebay.in पर जाकर ऑल कैटेगिरी के साथ लिखे सर्च बटन पर क्लिक करें, यहां सबसे अंत में आपको ऐवरीथिंग एल्स का ऑप्शन दिखेगा। इस कैटेगिरी में टेस्ट ऑक्‍शन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा, उसमें थोड़ा सा नीचे आने पर आपको ऑक्‍शन में लगी एक रुपए के नोट का विज्ञापन दिखेगा।

इस विज्ञापन पर क्लिक करते ही रुपए को खरीदने या बेचने वाला पेज खुलेगा। यहां पर जो लोग इसे खरीदना चाहते है, वो खरीद सकते हैं और जो लोग बेचना चाहते हैं वो हैव वन टू सेल? सेल इट योरसेल्फ वाले ऑप्‍शन पर क्लिक करके नोट को नीलाम कर सकते हैं। 

वहां क्‍लिक करने के बाद ईबे आपको साइन इन या रजिस्ट्रर करने की ऑप्‍शन देगा। अगर आपका पहले ही ईबे पर अकाउंट है, तो आप सीधे डीटेल भरकर आगे की प्रक्रिया को पूरा करके अपना प्रोसैस पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed