फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   On MCX April gold futures jumped as many countries reported a surge in coronavirus cases

उच्चतम स्तर पर सोने का वायदा भाव, आसमान पर वैश्विक कीमतें

Mon, 24 Feb 2020 11:11 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 24 Feb 2020 11:11 AM IST
सार

सोमवार को सोने का वायदा भाव अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय वायदा बाजार में सोने की कीमत ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
On MCX April gold futures jumped as many countries reported a surge in coronavirus cases
सोना (फाइल फोटो)

विस्तार

एमसीएक्स एक्सचेंज पर अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव आज सोमवार सुबह 0.9 फीसदी उछाल के साथ 43,036 रुपये प्रति 10 ग्राम के ताजा उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि पिछले सप्ताह सोने का दाम1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट से सोने की कीमत में इजाफा देखा जा रहा है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 71.89 के स्तर पर खुला रुपया 

वहीं डॉलर के मुकाबले आज रुपया 24 पैसे की गिरावट के बाद 71.89 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


सोने की कीमत में 12.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी और तीन फीसदी माल एवं सेवा कर शामिल होता है। 

चांदी की कीमत में भी बढ़त

चांदी की बात करें, एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 0.64 फीसदी बढ़ा है और यह 48,615 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना है दाम

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में सोना दो फीसदी बढ़ा है, जो पिछले सात सालों में सबसे अधिक है। वहीं चांदी 0.9 फीसदी बढ़कर 81.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

कोरोनावायरस का कहर

चीन में फैले कोरोनावायरस के बाहर साउथ कोरिया, इटली और मध्य एशिया में फैलने और वहां वायरस से संक्रमित लोगों और कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से वैश्विक ग्रोथ पर संकट देखा जा रहा है। 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल डब्ल्यूटीआई का वायदा भाव सोमवार सुबह 2.49 फीसदी की गिरावट के साथ 52.05 डॉलर प्रति बैरल पर और ब्रेंट ऑयल का वायदा भाव 2.59 फीसद या 1.50 डॉलर की गिरावट के साथ 56.43 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed