फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   old prices on upward trend due to global demand, sensex up by 77 points

वैश्विक रुझान से सोना तेज, शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी

Tue, 18 Dec 2018 06:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 18 Dec 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
old prices on upward trend due to global demand, sensex up by 77 points

विदेशों से मजबूत रुझान के साथ स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से ताजी खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने का भाव 60 रुपये चढ़कर 32,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली।  

विज्ञापन


भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 77.01 अंक बढ़कर 36,347.08 अंक पर बंद हुआ। इस तरह से मंगलवार को लगातार छठे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी रही। कारोबार के आखिर में वैश्विक स्तर पर कमजोर कारोबार के बावजूद मुख्य रूप से फार्मा, मेटल और कैपिटल गुड्स कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में चमक रही। 
विज्ञापन


बाजार में कारोबार में दिन भर के कारोबार में करीब 329 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा। कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई था लेकिन दोपहर बाद खरीदारी चलने से बाजार में तेजी लौटी। बीते पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 1310 अंकों की बढ़त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से बाजार के रुख पर असर पड़ा। कच्चे तेल की कीमतों के कम होने से देश के आयात बिल पर दबाव कम होगा जो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। अमेरिकी फेड की बैठक से सहले वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।


85 रुपये टूटी चांदी

औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर लिवाली से चांदी 85 रुपये टूटकर 38,315 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। व्यापारियों ने कहा कि डॉलर के भाव गिरने से विदेशों में रुझान तेज होने और शेयरों में तेजी से सोने को मजबूती मिली। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 60 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,060 रुपये व 31,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed