फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   oil demand may fall in april due to lockdown

लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में ईंधन की मांग में भारी गिरावट का अनुमान

Thu, 09 Apr 2020 10:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 09 Apr 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
oil demand may fall in april due to lockdown
पेट्रोल-डीजल - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना वायरस संक्रमण पर रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण अप्रैल महीने में ईंधन मांग में 40 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया।

विज्ञापन


इससे पहले मार्च में ईंधन मांग में करीब 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। इंडिया रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में ईंधन की मांग में 20 फीसदी की कमी आयी जबकि महज 50 फीसदी परिशोधन क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा सका।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा, ‘‘यदि 14 अप्रैल को लॉकडाउन समाप्त हो जाता है तब भी अप्रैल में ईंधन मांग में करीब 40 फीसदी गिरावट का अनुमान है। इसके कारण लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलना, सीमित विमानन परिचालन, मजदूरों की अनुपल्ब्धता के कारण औद्योगिक व वाणिज्यिक गतिविधियों में धीमा सुधार तथा माल ढुलाई की सुस्ती है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, लाभ के लिहाज से परिशोधन सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। परिशोधन का मानक सिंगापुर मार्जिन फरवरी 2020 के 1.7 डॉलर प्रति बैरल तथा पिछले साल मार्च के 4.9 डॉलर प्रति बैरल की तुलना में गिरकर मार्च 2020 में 1.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

रिपोर्ट में कहा गया कि आने वाले समय में लोग साझा कैब तथा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने से बचेंगे। ऐसे में निजी वाहनों के अधिक इस्तेमाल होने से ईंधन मांग में सुधार देखी जा सकती है।


हालांकि रिपोर्ट में तेल विपणन कंपनियों के लिये नकदी की कमी के संकट की आशंका को नकारा गया।

आज इतना है पेट्रोल-डीजल का दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed