NSE BSE 21 October Closing 2021: 336 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 18,200 से नीचे, रिलायंस-इंफोसिस भी टूटे
Share Market Closing: कारोबार के दौरान रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट की वजह से शेयर बाजार एक समय 700 अंक तक गिर गया था। इसके चलते सेंसेक्स 61 हजार के स्तर से नीचे चला गया। वहीं, तेज बिकवाली के कारण निफ्टी भी 18,200 के नीचे बंद हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बिकवाली के चलते शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 336 अंकों की गिरावट के साथ 60,923 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी इंट्राडे में 18,048 का निचला स्तर छूने के बाद 18,178 पर बंद हुआ। बाजार में कमजोरी के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टरों की बात करें तो बैंक और फाइनेंशल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि मेटल, आईडी व रियल्टी सेक्टर घाटे में रहे। एशियन पेंट्स, रिलायंस, इंफोसिस और टीएसएस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आज सेंसेक्स के 11 स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 19 स्टॉक ने लाल निशान पर कारोबार खत्म किया।
सकारात्मक थी बाजार की शुरुआत
इन शेयरों से बाजार को हुआ नुकसान
बाजार में गिरावट की यह वजह
गुरुवार दोपहर 12:45 बजे बीएसई का सेंसेक्स 477 अंक नीचे 60,782.16 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 119.10 अंक नीचे 18,147.50 पर बना हुआ था, जबकि सुबह के वक्त निफ्टी की शुरुआत 18,350 के स्तर पर हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि क्रूड ऑयल के दाम तीन साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने और सकारात्मक खबरों के अभाव का असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है।