फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE BSE 21 October Closing 2021 Sensex ends 336 points lower dragged by RIL, Infosys Nifty below 18200

NSE BSE 21 October Closing 2021: 336 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 18,200 से नीचे, रिलायंस-इंफोसिस भी टूटे

Thu, 21 Oct 2021 04:34 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 21 Oct 2021 04:34 PM IST
सार

Share Market Closing:  कारोबार के दौरान रिलायंस और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट की वजह से शेयर बाजार एक समय 700 अंक तक गिर गया था। इसके चलते सेंसेक्स 61 हजार के स्तर से नीचे चला गया। वहीं, तेज बिकवाली के कारण निफ्टी भी 18,200 के नीचे बंद हुआ। 

विज्ञापन
NSE BSE 21 October Closing 2021 Sensex ends 336 points lower dragged by RIL, Infosys Nifty below 18200
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बिकवाली के चलते शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 336 अंकों की गिरावट के साथ 60,923 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी इंट्राडे में 18,048 का निचला स्तर छूने के बाद 18,178 पर बंद हुआ। बाजार में कमजोरी के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टरों की बात करें तो बैंक और फाइनेंशल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि मेटल, आईडी व रियल्टी सेक्टर घाटे में रहे। एशियन पेंट्स, रिलायंस, इंफोसिस और टीएसएस को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आज सेंसेक्स के 11 स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 19 स्टॉक ने लाल निशान पर कारोबार खत्म किया। 

विज्ञापन

सकारात्मक थी बाजार की शुरुआत

गौरतलब है कि सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (21 अक्तूबर) को मिश्रित वैश्विक रुझानों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक स्तर पर खुले थे। इस दौरान सेंसेक्स की शुरुआत 286.63 अंकों की तेजी के साथ 61546.59 के स्तर पर हुई। वहीं, निफ्टी भी 82.40 अंकों की बढ़त के साथ 18349 पर खुला। हालांकि, कुछ देर बाद ही बाजार में तेजी से गिरावट आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शेयरों से बाजार को हुआ नुकसान

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (21 अक्तूबर) को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातार तीसरा सत्र था, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। दरअसल, घरेलू शेयरों ने अब तक मिले लाभ को गंवा दिया और तेज बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट छाई हुई है। इस दौरान टेक्नोलॉजी कंपनियों और दिग्गज शेयर रिलायंस में आई गिरावट से बाजार को नुकसान पहुंचा। 
 
विज्ञापन

बाजार में गिरावट की यह वजह

गुरुवार दोपहर 12:45 बजे बीएसई का सेंसेक्स 477 अंक नीचे 60,782.16 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 119.10 अंक नीचे 18,147.50 पर बना हुआ था, जबकि सुबह के वक्त निफ्टी की शुरुआत 18,350 के स्तर पर हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि क्रूड ऑयल के दाम तीन साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने और सकारात्मक खबरों के अभाव का असर शेयर बाजार पर पड़ रहा है। 

इन शेयरों में आया उतार-चढ़ाव

कारोबार के दौरान रिलायंस का शेयर 2.69 फीसदी टूटकर 2627.30 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, आईटी शेयर इंफोसिस, एचसीएल, टेक महिंद्रा, टीसीएस में 2.4 फीसदी तक गिरावट आई। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और सन फार्मा चार फीसदी तक चढ़ गए। पिछले दो सत्र में 31 फीसदी गिरने के बाद आईआरसीटीसी के शेयर में 2.18 फीसदी का उछाल आया, जिसके बाद शेयर 4529.40 रुपये पर पहुंच गया। सितंबर तिमाही में हैवेल्स इंडिया को 302.39 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ, लेकिन यह पिछली तिमाही से 7.34 फीसदी कम रहा। इससे शेयर 7.85 फीसदी गिर गया। 19 अक्तूबर को एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के साथ हुए लेन-देन के बाद वैरॉक इंजीनियरिंग का शेयर 7.42 फीसदी चढ़कर 315.70 रुपये पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed