फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   NSE BSE 20 October Closing 2021 Sensex tanks 456 pts on closing Nifty ends at 18266 Airtel up percent IRCTC tanks 19 percent

NSE BSE 20 October Closing 2021: 456 अंक गिरा सेंसेक्स, 18,266 पर बंद हुआ निफ्टी, 19 फीसदी टूटा IRCTC

Wed, 20 Oct 2021 04:15 PM IST
कुमार संभव बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 20 Oct 2021 04:15 PM IST
सार

Share Market News Today: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन काफी खराब रहा। 

विज्ञापन
NSE BSE 20 October Closing 2021 Sensex tanks 456 pts on closing Nifty ends at 18266 Airtel up percent IRCTC tanks 19 percent
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

तेज बिकवाली और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 456 अंक की गिरावट के साथ 61,259.96 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 18,300 के स्तर से नीचे बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन है जब भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। इस दौरान सभी शेयरों में जोरदार बिकवाली देखी गई। 

विज्ञापन

इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

कारोबार के दौरान हिंडाल्को, टाइटन, एचयूएल, बीपीसीएल और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी रही। हालांकि, सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बाजार में आई गिरावट

कारोबार के दौरान कई शेयरों में खुदरा निवेशकों ने मुनाफा वसूली की, जिसके चलते बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) का शेयर भी 19 फीसदी टूट गया। दो दिन से हो रही बिकवाली के कारण निवेशकों की वेल्थ लगभग 6.6 लाख करोड़ रुपये घटी। बुधवार को इसमें लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपये की कमी हुई। वोलैटिलिटी को मापने वाले  India VIX के लगातार तीसरे सेशन में बढ़ने से भी इनवेस्टर्स के बीच आशंका का संकेत मिल रहा है। India VIX 5 प्रतिशत बढ़ा है और यह सप्ताह के लिए 15 प्रतिशत के निकट है। मार्केट में बिकवाली बढ़ने के अनुमान के कारण ट्रेडर्स पुट ऑप्शंस में अधिक खरीदारी कर रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म UBS सिक्योरिटीज ने इक्विटी मार्केट को ओवरवेट से डाउनग्रेड कर अंडरवेट कर दिया है। इसका कारण वैल्यूएशंस का बहुत अधिक होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed