बाजार मूल्य पर ही ट्रेनों में मिलेगा ब्रांडेड खाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे बेहतर खाना परोसे जाने की तैयारी कर रहा है। खाने को लेकर बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे का खास फोकस तैयार खाने (रेडी टू ईट मील) पर है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने ज्यादा से ज्यादा ब्रांडेड कंपनियों को जोड़ने के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया है।
इसमें आईआरसीटीसी को रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधकों से सहमति लेकर ट्रेनों में यात्रियों को क्षेत्रीय व्यंजन देने का सुझाव दिया गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि इनकी कीमत बाजार मूल्य से अधिक नहीं होनी चाहिए।प्री-कूक्ड फूड में कई प्रकार के मनपसंद व्यंजन यात्रियों को उपलब्ध हो, इसके लिए रेलवे ने एक सर्कुलर जारी किया है। क्षेत्रीय भोजन के लिए आईआरसीटीसी को विभिन्न रेस्टोरेंट के साथ करार करने का निर्देश दिया गया है।
नई सुविधा के जरिए यात्री सादा खाना से लेकर प्री-कूक्ड नूडल्स, पिज्जा, बर्गर, साउथ इंडियन, बेकरी आइटम समेत खाने की कई अन्य चीजों का ऑर्डर ट्रेन में कर सकते है। रेलवे ने अपने नए सर्कुलर में आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वह रेडी टू ईट भोजन में यात्रियों को सस्ते दर पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए।
खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करे। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि हर महीने रेलवे बोर्ड को इस बाबत तैयार रिपोर्ट भेजी जाए। जायकेदार के साथ हाइजीनिक खाने पर विशेष जोर देने को कहा गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से कर सकेंगे मनपसंद भोजन का ऑर्डर
आईआरसीटीसी तैयार खाने के तौर पर यात्रियों को कई प्रकार के विकल्प दे रहा है। इसमें और अधिक व्यंजन जोड़ने को कहा गया है।
यात्री इनकी बुकिंग ऑनलाइन करा सकेंगे। राजमा-चावल, छोले-चावल, कड़ी-चावल, बटाटा-वड़ा, इडली, खस्ता कचौरी, पूरी-भाजी समेत कई तरह के व्यंजन उपलब्ध होंगे।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सभी तरह के व्यंजनों का आर्डर किया जा सकेगा।