फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   No WFH means no trading? 53 lakh people left stock market in 9 months

Fact: वर्क फ्रॉम होम का चलन घटते ही ट्रेडिंग से किनारा करने लगे लोग, 9 महीनों में इतने लोगों ने छोड़ा बाजार

Wed, 19 Apr 2023 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Apr 2023 03:43 PM IST
सार

Stock Market Facts: एनएसई के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि एक्सचेंज की एक्टिव क्लाइंट लिस्ट में पिछले 9 महीनों में 53 लाख की गिरावट आई है। एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मार्च में लगातार नौवें महीने घटकर 3.27 करोड़ रह गई, जो जून 2022 में 3.8 करोड़ निवेशकों से 53 लाख कम है।

विज्ञापन
No WFH means no trading? 53 lakh people left stock market in 9 months
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

ब्रोकर हर महीने नए डीमैट खाते खोल रहे हैं, लेकिन उनके कुछ पुराने ग्राहकों को शेयर बाजार से लगातार नकारात्मक रिटर्न मिल रहा है, ऐसे में वे इससे किनारा करने में ही भलाई समझ रहे हैं। एनएसई के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि एक्सचेंज की एक्टिव क्लाइंट लिस्ट में पिछले 9 महीनों में 53 लाख की गिरावट आई है।

विज्ञापन


शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के मामले में निवेशकों का उत्साह घटा  
एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मार्च में लगातार नौवें महीने घटकर 3.27 करोड़ रह गई, जो जून 2022 में 3.8 करोड़ निवेशकों से 53 लाख कम है। इसके अलावा, तीन अन्य संकेत दिखाते हैं कि बाजार में खुदरा कारोबार करने वाले लोग अब उस समय कि तुलना में कम उत्साहित हैं जब देश में लॉकडाउन के विभिन्न चरणों के दौरान वे वर्क फ्रॉम हो कर रहे थे। इसके अलावा, तीन अन्य संकेत दिखाते हैं कि बाजार में खुदरा कारोबार करने वाले लोग अब उस समय की तुलना में कम उत्साहित हैं जब देश में लॉकडाउन के विभिन्न चरणों के दौरान वे वर्क फ्रॉम हो कर रहे थे।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023 में निवेशकों ने पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम निवेश किया
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक खुदरा निवेशकों की ओर से बाजार में पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम निवेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान यह महज 49,200 करोड़ रहा। जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान यह आंकड़ा 1.65 लाख करोड़ और वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान यह 68,400 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed