फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   No question on the policies of Rajan

'राजन की नीतियों का कोई तोड़ नहीं'

Tue, 28 Jun 2016 01:03 PM IST
राजेश रपरिया/आर्थिक मामलों के जानकार
राजेश रपरिया/आर्थिक मामलों के जानकार Updated Tue, 28 Jun 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
No question on the policies of Rajan
रघुराम

रघुराम राजन ने अपने आलोचकों और घोर विरोधियों से चुटकी ली है कि मुझे विदा मत दीजिए। बतौर गर्वनर अभी मेरी सेवाएं बाकी हैं। कहना न होगा कि इस अवधि में वह अपने आलोचकों और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने से नहीं चूकेंगे जिन्होंने उन पर कारोबारों को चौपट करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


राजन का कोई आलोचक या विरोधी चाहे वो सरकार में हो या बाहर, वह राजन की महंगाई, ब्याज दर और विकास के आपस में जुड़े होने के उनके दलीलों और नीतियों का कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यहां तक कि सुब्रमण्यम स्वामी भी जो अपने को धरती का सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री मानते हैं, वो भी उनका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


सरकारी रवैये को भांपते हुए राजन ने अपने कार्यकाल समाप्त होने से ढाई महीने पहले ही पिछले हफ्ते यह घोषणा कर दी कि वे कार्यकाल समाप्त होने के बाद दूसरी पारी नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई पर जनता को थोड़े समय के लिए मूर्ख बनाया जा सकता है, हमेशा नहीं

No question on the policies of Rajan
आरबीआई गर्वनर रघुराम राजन - फोटो : Reuters

तब से वे अपने विचार पर ना सिर्फ कायम हैं बल्कि वे अपने भाषणों में और अधिक तल्ख और हमलावर हो गए हैं। 21 जून को वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ-साफ कहा कि ब्याज दर और महंगाई को लेकर आप जनता को थोड़े समय के लिए मूर्ख बना सकते हैं, पर हमेशा के लिए नहीं। 

आप एक फीसदी ब्याज दर कर के वाहवाही लूट सकते हैं। थोड़े समय के लिए स्टॉक बाजार कुलांचे भर सकता है। मांग में भी तुरंत वृद्धि हो सकती है, पर ऐसे में महंगाई की स्थिति में अधिक वेतन और मजदूरों की मांग भी तेज हो जाती है। इस भाषण में उनका मतलब बिल्कुल साफ था कि मांग के साथ आपूर्ति नहीं बढ़ती है, तो महंगाई बेकाबू हो जाती है।

इसकी कीमत सिर्फ मजदूर वर्ग को चुकानी पड़ती है। क्योंकि उन्हें कोई महंगाई भत्ता नहीं मिलता है। इसका सीधा असर छोटे-छोटे बचतकर्ताओं पर भी पड़ता है। अधिक ब्याज दर की स्थिति में भी ब्याज से होने वाली आमदनी नकारात्मक हो जाती है।

यानी आपकी जमा-पूंजी का मूल्य वास्तव में कम हो जाता है। उसे लगता है कि अधिक चीजों के संग्रह से वह अपनी पूंजी के मूल्य को बचा सकता है। वैसे सामान्य अनुभव से सब जानते हैं कि अनियंत्रित महंगाई का लाभ केवल कानून को धत्ता बताने वाले लोगों को ही होता है।

सतत विकास दर के लिए मांग-आपूर्ति में तालमेल जरुरी

No question on the policies of Rajan
रघुराम राजन - फोटो : ANI

राजन ने इस आपत्ति को भी सिरे से खारिज कर दिया है कि अधिक ब्याज दरों के चलते सार्वजनिक बैंकों की कर्ज देने की वृद्धिदर कम हुई है। उन्होंने फिर दोहराया कि डूब रहे कर्जों की बढ़ती संख्या के कारण सार्वजनिक बैंक अधिक कर्ज नहीं दे पा रही है।

डूबते कर्ज ही इन बैंकों के बेहतर कामकाज में सबसे बड़ी बाधा है। डूबते कर्जों के चलते ही ब्याज दरों में आई गिरावट का फायदा ग्राहकों को मुहैया नहीं करा पा रही है। एक आकड़े के मुताबिक (यह राजन के भाषण का अंश नहीं है।) बैंकों की 150 रुपये की जमा राशि पर 50 रुपये डूबे हुए कर्ज की भेंट चढ़ जाते हैं।

सवाल फिर अटक जाता है कि किसी भी केंद्रीय बैंक की नीति क्या हो? राजन साफ तौर पर मानते हैं कि किसी भी केंद्रीय बैंक (रिजर्व बैंक) के लिए सर्वश्रेष्ठ रास्ता है कि वह सतत विकास दर के लिए मांग और आपूर्ति में तालमेल बैठाकर चले ताकि महंगाई सामान्य बनी रहे। ऐसे में सुशासन की भूमिका मुख्य हो जाती है।

दाल, चीनी, प्याज या टमाटर में आई अचानक महंगाई में सुशासन की भूमिका से राजन का मतलब आसानी से समझा जा सकता है। अर्थशास्त्र के छात्रों को पढ़ाया जाता है कि बेकाबू या अनियंत्रित महंगाई डकैत की तरह होती है जो सरेआम लोगों की जेब पर डकैती डालता है और पकड़ा भी नहीं जाता है। राजन की खता यह है कि 'चलता है' की देसी तर्ज छोड़कर इस 'डकैत' को हिरासत में रखने की कोशिश की।

राजन ने महंगाई को विकास और राजनीति का सतत मुद्दा बना दिया है। जाहिर है कि किसी भी सत्ताधारी दल को इसे पचाना मुश्किल है। खुदरा महंगाई छह फीसदी के आस-पास है। खाने-पीने की चीजों की महंगाई 10 फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसे ब्याज दरों को लेकर राजन के रवैये को गलत बताने वाले की मंशा पर सवाल उठना लाजिमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed