फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   No charge on Card payment at Petrol pumps: Dharmendra

'पेट्रोल पंपों पर कार्ड इस्तेमाल पर नहीं लगेगा सरचार्ज'

Tue, 17 Jan 2017 12:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
No charge on Card payment at Petrol pumps: Dharmendra

डे‌बिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर एक फीसदी सरचार्ज को लेकर सरकार ने सफाई दी है। अब जनता को एक फीसदी सरचार्ज नहीं देना होगा और डे‌बिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल भरवाना पूर्णतया चार्ज फ्री रहेगा।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पेट्रोल पंपों और बैंकों के बीच उठा यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। प्रधान ने स्पष्ट किया कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर न ग्राहक और न ही पेट्रोल पंपों को कोई अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि सरकार फरवरी 2016 में जारी दिशानिर्देश का पालन करेगी। इसमें कहा गया है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा। पेट्रोल पंपों पर ट्रांजैक्शन फी के मुद्दे पर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि यह बैंकों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के बीच का बिजनेस मॉड्युल है जिसे सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों ने एक फीसदी ट्रांजेक्शन चार्ज पेट्रोल पंप डीलरों पर लगाया

No charge on Card payment at Petrol pumps: Dharmendra

इससे पहले पेट्रोल पंपों ने रविवार देर रात डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार न करने के अपने फैसले पर अमल 13 जनवरी तक टाल दिया था। बैंकों की ओर से उपभोक्ताओं के बजाय पेट्रोल पंपों पर ट्रांजेक्शन चार्ज लगाने के विरोध में पेट्रोल पंप मालिकों ने यह फैसला किया था।

गौरतलब है ‌कि नोटबंदी के बाद कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कार्ड से पेट्रोल-डीजल की खरीद पर उपभोक्ताओं से वसूला जाने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को खत्म कर दिया था।

लेकिन, नोटबंदी की 50 दिनों की अवधि खत्म होने के बाद बैंकों ने एमडीआर पेट्रोल पंप मालिकों पर लगाने का फैसला किया है। वैसे बैंकों के इस फैसले से सीधे उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। 

'आरबीआई के सर्कुलर में चार्ज का नहीं जिक्र'

No charge on Card payment at Petrol pumps: Dharmendra

अखिल भारतीय पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि बैंकों ने 16 दिसंबर 2016 के आरबीआई के सर्कुलर का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश इस सर्कुलर में क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज या उपभोक्ताओं से इस चार्ज को नहीं वसूलने के बारे में कोई जिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर एक निश्चित राशि पेट्रोल पंपों को कमीशन के रूप में मिलती है और उनके पास इस चार्ज को समायोजित करने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रेडिट कार्ड मशीन प्रदाता बैंक बकाया राशि का भुगतान करने में भी देरी लगाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल पंपों पर एमडीआर थोपने से डीलर नुकसान में चले जाएंगे। डीलर संघों का कहना है कि सारे खर्च और लागत निकालने के बाद उन्हें 0.3 से 0.5 फीसदी का मुनाफा होता है। गौरतलब है कि देश के 56,190 पेट्रोल पंपों में से करीब 52 हजार पर स्वाइप मशीनें लगी हैं, जिनमें से 60 फीसदी इन्हीं तीन बैंकों की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed