फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   no changes in petrol price on friday while diesel price reduced

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं, डीजल हुआ सस्ता

Fri, 14 Feb 2020 09:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Feb 2020 09:47 AM IST
सार

  • शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 
  • वहीं डीजल में गिरावट दर्ज की गई है।
  • प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव होता है।

विज्ञापन
no changes in petrol price on friday while diesel price reduced

विस्तार

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। यानी आज ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए गुरुवार वाली कीमत ही चुकनी होगी और डीजल गुरुवार के मुकाबले कम पैसों में मिल जाएगा। 

विज्ञापन

चार महानगरों में इतने हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 71.94, 74.58, 77.60 और 74.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक लीटर डीजल की कीमत पांच पैसे कम हुई है, वहीं मुंबई में यह छह पैसे सस्ता हुआ, जिसके बाद यह क्रमश: 64.77, 67.09, 68.40 और 67.87 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (14 फरवरी 2020) डीजल की कीमत (13 फरवरी 2020)
नई दिल्ली 64.77 रुपये 64.82 रुपये
कोलकाता 67.09 रुपये 67.14 रुपये
मुंबई 67.87 रुपये 67.93 रुपये
चेन्नई 68.40 रुपये 68.45 रुपये
गुड़गांव 63.89 रुपये 64.23 रुपये
नोएडा 64.94 रुपये 65.31 रुपये
चंडीगढ़ 61.65 रुपये 61.70 रुपये
लखनऊ 64.98 रुपये 65.07 रुपये
आगरा 64.74 रुपये 65.07 रुपये
अलीगढ़ 64.94 रुपये 64.98 रुपये
इलाहाबाद 65.10 रुपये 65.57 रुपये
गाजियाबाद 64.94 रुपये 64.82 रुपये
वाराणसी 65.61 रुपये 65.52 रुपये
भोपाल 70.88 रुपये 70.81 रुपये
इंदौर 71.02 रुपये 71.06 रुपये
बीकानेर 71.57 रुपये 71.57 रुपये
जयपुर 69.70 रुपये 70.27 रुपये
जैसलमेर  71.44 रुपये 71.08 रुपये
 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed