फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Price Today share market started on a negative note on friday

शेयर बाजार में गिरावट, 125 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11000 के नीचे

Fri, 10 Jul 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 Jul 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Price Today share market started on a negative note on friday
शेयर बाजार - फोटो : File

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125.22 अंक यानी 0.34 फीसदी नीचे 36612.47 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.36 फीसदी यानी 39.05 अंकों की गिरावट के साथ 10774.40 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, वेदांता लिमिटेड, एम एंड एम, यूपीएल, एसबीआई, ग्रासिम, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा और बजाज फिन्सर्व के शेयर गिरावट पर खुले। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 124.97 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 36612.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 60 अंक यानी 0.55 फीसदी नीचे 10753.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 408.68 अंक ऊपर 36737.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.01 फीसदी उछलकर 107.70 अंक ऊपर 10813.45 के स्तर पर बंद हुआ था।


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 195.08 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 36524.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.51 फीसदी यानी 54.70 अंकों की बढ़त के साथ 10760.45 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed