{"_id":"597818144f1c1b771e8b48bd","slug":"nifty-opens-up-on-a-strong-note-on-wednesday-26-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"9982 पर निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 45 अंकों की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
9982 पर निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 45 अंकों की तेजी
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 45 अंकों की बढ़त के साथ 32273 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 10 हजार के स्तर से थोड़ा नीचे के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 9982 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त दिख रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में सुस्ती है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 24500 के आसपास नजर आ रहा है। हालांकि मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है।
विज्ञापन
बुधवार को रुपया 64.38 प्रति डॉलर के मुकाबले 64.43 प्रति डॉलर पर खुला है।