{"_id":"5a5d8a334f1c1b6e268b4a03","slug":"nifty-opens-on-a-record-high-of-10700-points-sensex-up-by-34-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"10700 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 34 अंकों की बढ़ोतरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
10700 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 34 अंकों की बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही में सपाट तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स में जहां 34 अंकों की तेजी देखने को मिली, वहीं निफ्टी भी 20 की सपाट तेजी के साथ खुला।
विज्ञापन
बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसदी तक गिरकर 26,015 के स्तर पर आ गया है। हालांकि आईटी, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी आई है।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 23 अंकों की बढ़त के साथ 34,866 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी सपाट होकर 10,742 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपये में दिखी कमजोर शुरुआत
मंगलवार को सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में रुपये की कमजोर शुरुआत देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 63.60 के स्तर पर खुला। सोमवार को डॉलर में आई गिरावट से रुपए में तेजी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 63.49 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन