{"_id":"596c3e284f1c1b5c5e8b46b6","slug":"nifty-crosses-9900-mark-sensex-also-on-rise-by-fifty-points-on-monday-17-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स,10 हजार का महारिकॉर्ड बनाने की राह पर निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
ऑलटाइम हाई पर पहुंचा सेंसेक्स,10 हजार का महारिकॉर्ड बनाने की राह पर निफ्टी
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़िया उछाल देखने को मिला। जहां सेंसेक्स 55 अंक यानि 0.2 फीसदी तक बढ़कर 32,076 के स्तर पर कारोबार करते हुए खुला। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 18 अंक यानि 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 9,904 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दिन के कारोबार में सेंसेक्स अपने सबसे रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 32116 का आंकड़ा पार कर लिया और फिलहाल यह 32092 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 10 हजार के महा रिकॉर्ड स्तर को छूने वाला है।
आईटी, फार्मा, मेटल, एफएमसीजी शेयरों के इंडेक्स में काफी तेजी देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों में विप्रो, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, ओएनजीसी, जी एंटरटेनमेंट और अदानी पोर्ट्स 2.3-1.25 फीसदी तक उछले हैं। वहीं गेल, आईटीसी, अरविंदो फार्मा, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक और डॉ रेड्डीज 1.8-0.2 फीसदी तक गिरे हैं।
रुपये में दिखी 10 पैसे की मजबूती
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपये ने अच्छी शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 64.34 के स्तर पर खुला है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 64.44 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल ने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद भारत की ग्लोबल इमेज काफी अच्छी हो गई है। इससे बाहर लोगों को लगने लगा है कि भारत में व्यापार करना काफी अच्छा हो गया है।

चीन से आगे आया भारत
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : self
जिंदल ने कहा कि जीएसटी के बाद अब भारत ने चीन को काफी पीछे कर दिया है। पिछले दो सालों में चीन भारत से काफी पीछे चला गया है। जीएसटी के बाद अब चीन भी भारत को फॉलो करने लगा है।
पीएम की विदेश यात्रा से बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा
पीएम नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ विदेश यात्राओं से भी विदेशी निवेशकों का भरोसा भारत में काफी बढ़ गया है। इससे विदेशी निवेशक अब भारत में निवेश करने को काफी आतुर दिख रहे हैं, जिससे शेयर मार्केट में उछाल दिख रहा है।
ट्रंप के साथ मुलाकात से अमेरिका के साथ संबंध सुधरे
पीएम मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद अमेरिका से संबंध काफी अच्छे हो गए हैं। हालांकि इनमें पहले जैसी गर्मजोशी नहीं है, लेकिन फिर भी अब अमेरिकी कंपनियां भारत में निवेश करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि अमेरिका भारत में सबसे बड़ा निवेशक है, हालांकि इसमें ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से थोड़ी कमी आ गई थी।
महंगाई दर में कमी से जीडीपी बढ़ेगा
जिंदल ने कहा कि महंगाई दर में कमी से जीडीपी को बल मिलेगा। महंगाई दर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इससे जीडीपी बढ़ेगी, जिससे सेंसेक्स के आगे और उछाल लेने की संभावना है।
आरबीआई करे दरों में कटौती
जिंदल ने कहा कि रिजर्व बैंक को हर हाल में इस बार जारी होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी में दरों में आधा फीसदी तक की कटौती करे। ऐसा करने से लोगों को तो फायदा होगा, साथ ही साथ देश को भी आगे ले जाने में मदद मिलेगी। रेट कट करने के लिए ग्राउंड पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जिससे अमली जामा पहनाने के लिए आरबीआई अब अपनी तरफ से पहल करे।