फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   nifty crosses 10900 mark for the first time

निफ्टी पहली बार 10900 के पार, बैंक शेयर में उछाल से सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़ोतरी

Fri, 19 Jan 2018 03:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला,
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, Updated Fri, 19 Jan 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
nifty crosses 10900 mark for the first time
sensex

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन को शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली और निफ्टी पहली बार 10900 के पार चला गया है। वहीं सेंसेक्स में भी 250 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 35512 पर तो निफ्टी 78 अंकों की उछाल के साथ 10895 पर बंद हुआ। बैंकिग, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली थी। बैंकिंग शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिल रही है जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 26,587.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


 गुरूवार के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्शूनल इन्वेस्टर्स (एफआईआई) ने घरेलू शेयर बाजार में 1894.99 करोड़ रुपए निवेश किए। वहीं डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (डीआईआई) ने 657.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार्जकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी बढ़ा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed