F&O: निफ्टी बैंक की एक्सपायरी गुरुवार को ही होगी; 6 जून का सर्कुलर वापस, NSE-BSE ने जारी किया साझा बयान
Nifty Bank Expirty Date: एनएसई ने बीएसई के इस अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी किया गया अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी अब शुक्रवार की जगह वर्तमान की भांति गुरुवार को ही होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएसई ने बाजार विकास के हित में निफ्टी बैंक की एक्सपायरी के संबंध में 6 जून 2023 को जारी सर्कुलर संख्या 88/2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। एनएसई और बीएसई की ओर से जारी एक साझा बयान में बाजार से जुड़े घटकों को सलाह दी गई है कि वे निम्नलिखित संशोधन को को नोट करें। बयान में यह भी कहा गया है कि आगे किसी भी बदलाव को एनएसई की ओर से विधिवत अधिसूचित किया जाएगा।
बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने सर्कुलर संख्या 88/2023 में निफ्टी बैंक फ्यूचर एंड ऑप्शंस (एफएंडओ) के अनुबंधों के लिए समाप्ति का दिन गुरुवार से शुक्रवार करने का एलान किया था। इस फैसले को 7 जुलाई 2023 से होने वाले सभी ट्रेड के लिए लागू होना था।
7 जुलाई से प्रभावी होना था निफ्टी बैंक की एक्सपायरी में बदलाव
छह जून को जारी एनएसई के सर्कुलर के अनुसार शुक्रवार बैंक निफ्टी में शुक्रवार को होने वाली पहली एक्सपायरी 14 जुलाई को होनी थी। संतुलित बाजार विकास और बाजार में एकाग्रता जोखिम से बचने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, बीएसई ने एनएसई से अनुरोध किया है कि वह बैंक निफ्टी की समाप्ति को शुक्रवार के अलावा किसी अन्य दिन में स्थानांतरित करने पर विचार करे। इससे सेंसेक्स/बैंकेक्स डेरिवेटिव्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी और इस तरह बाजार में जोखिम कम होगा।
एनएसई ने बीएसई के इस अनुरोध पर विचार करते हुए 6 जून को जारी किया गया अपना सर्कुलर वापस ले लिया है। ऐसे में अब बैंक निफ्टी की एक्सपायरी अब शुक्रवार की जगह वर्तमान की भांति गुरुवार को ही होगी।
एनएसई और बीएसई की ओर से जारी साझा बयान पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें