फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Need to scale up commercial applications of space tech to drive economic growth: former ISRO chief

Space: आर्थिक विकास को गति देने के लिए अंतरिक्ष तकनीक का व्यावसायिक प्रयोग बढ़ाना जरूरी, बोले पूर्व इसरो चीफ

Thu, 20 Mar 2025 03:28 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

Space Technology: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण बदलाव के मुहाने पर है लेकिन आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिक प्रयोगों को बढ़ाने की जरूरत है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ ने गुरुवार को यह बात कही। पूर्व इसरो चीफ ने आगे क्या कहा, आइए जानें।

विज्ञापन
Need to scale up commercial applications of space tech to drive economic growth: former ISRO chief
इसरो के पूर्व चेयरमैन एस सोमनाथ। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र महत्वपूर्ण बदलाव के मुहाने पर है लेकिन आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के वाणिज्यिक प्रयोगों को बढ़ाने की जरूरत है। इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस सोमनाथ ने गुरुवार को यह बात कही।

विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की पूरी क्षमता का दोहन करने के लिए आवश्यक बदलाव पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सोमनाथ ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में उल्लेखनीय प्रगति की है, फिर भी इसका अभियान मुख्य रूप से सरकारी कार्यक्रमों तक ही सीमित रहा है।

ये भी पढ़ें: World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश; भारत की रैंकिंग में सुधार, जानें पाकिस्तान का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग सामाजिक और सरकारी कार्यक्रमों पर केंद्रित रहा है। अब इसे वाणिज्यिक क्षेत्र में लाना और इसका मुद्रीकरण करना महत्वपूर्ण है।" उन्होंने बताया कि भारत में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों की पहुंच सीमित है और संभावित बाजार का केवल 10 प्रतिशत हासिल किया जा सकता है।

सोमनाथ ने कहा, "भारत 145 करोड़ लोगों वाला एक विशाल देश है, लेकिन एप्लीकेशन की पहुंच बहुत कम है। हम केवल सीमित डोमेन में ही सेवा दे रहे हैं।" उन्होंने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को व्यवहार्य व्यावसायिक अवसरों में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व इसरो प्रमुख ने मत्स्य पालन जैसे क्षेत्रों का उदाहरण दिया, जहां उपग्रह डेटा पारंपरिक तौर-तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed