फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   mutual fund investors duped 800 crore rupees due to pnb fraud

PNB फ्रॉडः म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों के डूबे 800 करोड़, 117 स्कीम में लगा है बैंक का पैसा

Sun, 18 Feb 2018 02:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Feb 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
mutual fund investors duped 800 crore rupees due to pnb fraud
pnb

पंजाब नेशनल बैंक में हुए 114 अरब के महाघोटाले के बाद सबसे ज्यादा मार म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। एसआईपी के जरिए एमएफ कंपनियों की अलग-अलग स्कीम में निवेश करने वाले निवेशकों के करीब 800 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डूब चुकी है। 

विज्ञापन


117 स्कीम्स में लगा है बैंक का पैसा
महाघोटाला उजागर होने के बाद से पीएनबी के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से निवेशकों को पहले से ही 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। म्यूचुअल फंड स्कीम सीधे तौर पर शेयर बाजार से लिंक होती हैं। इसलिए इन स्कीम में भी गिरावट देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी सबसे बड़ी वजह यह है कि देश में चल रही करीब 117 म्यूचुअल फंड ने पीएनबी में अपना पैसा लगा रखा है। सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी, बिड़ला सन लाइफ, डीएसपी ब्लैकरॉक और कोटक महिन्द्रा को हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएनबी ने लगाया है 1722 करोड़ रुपये 
देश की टॉप 5 एमएफ स्कीम में पीएनबी ने 1722 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। जिन स्कीम में बैंक ने निवेश कर रखा है उसमें 728 करोड़ रुपये एचडीएफसी प्रूडेंस फंड में, 409 करोड़ रुपये एचडीएफसी इक्विटी फंड में, रिलायंस टैक्स सेवर फंड में 262 करोड़ रुपये, एचडीएफसी 200 फंड में 182 करोड़ रुपये और फ्रैंकलिन इंडिया फंड में 141 करोड़ रुपये लगाए हैं। 

दो दिन में 14 फीसदी हुई  गिरावट

mutual fund investors duped 800 crore rupees due to pnb fraud
sensex

इस घोटाले के कारण पीएनबी के शेयरों में गुरुवार को 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी इसके शेयर 8 फीसदी गिरे थे। इस तरह पिछले दो दिनों में बैंक के शेयरधारकों को 8000 करोड़ की चपत लगी है। यह बैंक के सालाना लाभ का छह गुना है।

गीतांजलि के भी शेयर लुढ़के
नीरव मोदी के पार्टनर मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से कंपनी के बाजार पूंजीकरण में 140 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा पीसी ज्वेलर्स और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी के शेयर भी क्रमश: पांच और दो फीसदी से ज्यादा की कमी के साथ बंद हुए।

एक साल के सबसे निचले स्तर पर शेयर
पीएनबी समेत उन कंपनियों और बैंकों के शेयरों में गिरावट देखी गई, जिनके तार सीधे-सीधे इस घोटाले से जुड़े हुए हैं। इनमें सिंडिकेट बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, देना बैंक और गीतांजलि जेम्स शामिल हैं। इसके अलावा लक्ष्मी विलास बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एसआरएस ज्वेलरी लिमिटेड और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। 

गिर गया शेयर बाजार 
जिस तेजी से शुक्रवार को बाजार खुला वो12 बजे के करीब 112 अंक गिर गया। सेंसेक्स 34184 पर कारोबार करते हुए देखा गया। वहीं, निफ्टी में 35.20 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 10510 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed