फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Mutual fund investment in shares declined to Rs 55700 crore during January to October

जनवरी-अक्तूबर में घटा शेयरों में म्यूचुअल फंड निवेश, हुआ 55700 करोड़ रुपये

Sun, 17 Nov 2019 02:03 PM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Mutual fund investment in shares declined to Rs 55700 crore during January to October
BSE (File) - फोटो : Social Media

शेयर बाजारों में म्यूचुअल फंड निवेश साल के पहले 10 महीनों में आधा घटकर 55700 करोड़ रुपये रहा। इसका कारण खुदरा निवेशकों की म्यूचुअल फंड में भागीदारी का कम होना बताआ जा रहा है।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति एवं अपीलीय बोर्ड (सेबी) के आंकड़े के अनुसार कोष प्रबंधकों ने पिछले साल जनवरी-अक्तूबर के दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे थे।
विज्ञापन


प्राइम इनवेस्टर डाट इन के सह-संस्थापक विद्या बाला ने कहा कि खुदरा निवेशकों का म्यूचुअल फंड में निवेश एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में कम हुआ है। इसके परिणामस्वरूप म्यूचुअल फंड की तरफ से शेयर बाजारों में निवेश कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाजार के नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ खुदरा निवेशकों ने अपनी संपत्ति पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पाया। इसका कारण तेजी का कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित रहना है। जबतक खुदरा निवेशक निवेश के लिये आगे नहीं आते, आने वाले समय में यह प्रवृत्ति बनी रह सकती है।


सिप (SIP) के जरिये निवेशक निश्चित राशि निश्चित अवधि पर लगाते हैं। इस साल कुल 55,700 करोड़ रुपये के निवेश में से ज्यादातर निवेश जुलाई-सितंबर के दौरान हुए। कोष प्रबंधकों ने इस दौरान शुद्ध रूप से 43,500 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं विदेशी निवेशकों ने इन तीन महीनों में 22,400 करोड़ रुपये की निकासी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed