फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Muhurat Trading 2025 Closing Share Market Closing Bell Sensex Closing Bell Share Market News and Updates

The Bonus Market Updates: विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स 63 अंक चढ़ा, निफ्टी 25850 के पार पहुंचा

Tue, 21 Oct 2025 03:01 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Tue, 21 Oct 2025 03:01 PM IST
सार

The Bonus Market Updates: दिवाली के अवसर पर शेयर बाजार में विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र मंगलवार को आयोजित किया गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मुहूर्त ट्रेडिंग 1:45 से शुरू होकर 2:45 तक चला।

विज्ञापन
Muhurat Trading 2025 Closing Share Market Closing Bell Sensex Closing Bell Share Market News and Updates
मुहूर्त ट्रेडिंग 2025 - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को विशेष एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। इस तरह बाजार के लिए नए संवत वर्ष 2082 की शुरुआत सकारात्मक रही। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 84,426.34 पर बंद हुआ। सांकेतिक कारोबार के दौरान, बेंचमार्क ने 84,665.44 के उच्चतम और 84,286.40 के निम्नतम स्तर को छुआ। एनएसई निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ। निफ्टी के 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 24 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और एक शेयर अपरिवर्तित रहा।

विज्ञापन

पिछले संवत 2081 में सेंसेक्स 4974 और निफ्टी 1637 अंक चढ़ा

स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने नए संवत वर्ष 2082 और नए खातों की शुरुआत के मौके पर मंगलवार को 13.45 बजे से 14.45 बजे तक एक विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया। सोमवार को समाप्त हुए पिछले संवत 2081 में बीएसई सेंसेक्स 4,974.31 अंक या 6.26 प्रतिशत उछला और निफ्टी 1,637.8 अंक या 6.76 प्रतिशत चढ़ा। मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के अवसर पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित एक घंटे का प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत और व्यापारियों द्वारा खातों की नई पुस्तकों का प्रतीक है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI: रुपये में उतार-चढ़ाव रोकने के लिए आरबीआई ने अगस्त में  बेचे 7.7 अरब डॉलर, बुलेटिन में दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों में बजाज फिनसर्व में सबसे अधिक 1.42 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि एक्सिस बैंक में 0.80 प्रतिशत, इंफोसिस में 0.72 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 0.55 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 0.53 प्रतिशत तथा टाटा स्टील में 0.52 प्रतिशत की तेजी रही। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी इंडिया, ट्रेंट लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।

ये भी पढ़ें: Biz Updates: अमेजन नदी के किनारे होगा तेल उत्खनन, UN जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले ब्राजील सरकार का बड़ा फैसला

बीएसई मिडकैप 0.23 प्रतिशत या 106.95 अंक बढ़कर 46,787.20 अंक पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप 0.91 प्रतिशत या 486.81 अंक बढ़कर 53,842.85 अंक पर बंद हुआ। क्षेत्रीय सूचकांकों में औद्योगिक क्षेत्र में सबसे अधिक 0.53 प्रतिशत, दूरसंचार में 0.51 प्रतिशत, कमोडिटीज में 0.47 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 0.40 प्रतिशत, सेवाओं में 0.38 प्रतिशत तथा धातु में 0.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दूसरी ओर, बैंकेक्स और रियल्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजारों में दिखी मजबूती

इस बीच, वैश्विक बाजारों में मजबूती देखी गई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाज़ारों में तेज़ी देखी गई, जबकि एशियाई शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। शंघाई का कम्पोजिट बेंचमार्क 1.36 प्रतिशत बढ़ा, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.77 प्रतिशत चढ़ा, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.24 प्रतिशत बढ़ा, तथा जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 0.15 प्रतिशत बढ़ा।

ये भी पढ़ें: US-Australia Agreement: अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने अहम खनिजों से जुड़े समझौते पर दस्तखत किए; मकसद- चीन से मुकाबला



एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 790.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,485.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक उछलकर 84,363.37 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक बढ़कर 25,843.15 पर बंद हुआ।

बाजार ने 6.5 प्रतिशत का रिटर्न दिया

नेशनल स्टॉक एक्चसेंज (एनएसई) के सीईओ व एमडी आशीष चौहान ने मुर्हूत ट्रेडिंग के अवसर बात करते हुए बताया कि बाजार लगभग नई ऊंचाई के करीब है और इस दिवाल बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें लगभग 6.5 प्रतिशत रिटर्न मिला है। वैश्विक कारकों की वजह से बाजार में गिरावट आई है और अब हम काफी बेहतर स्थिति में हैं। मुझे विश्वास है कि हम नए संवत में नई ऊंचाइयां हासिल करे सकेंगे। भारत आने वाले वर्षों में विश्व के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि आय अब शेयर कीमतों के अनुरूप हो रही है और अर्थव्यवस्था के विकास के लिए हमें अधिक कंपनियों को सूचीबद्ध करवाने की आवश्यकता होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि एनएसई पर 12 करोड़ विजिटर हैं, जिसमें से 3 करोड़ से अधिक महिला निवेशक हैं।

आईपीओ सूचीबद्धता जल्द पूरा होने की उम्मीद

एनएसई आईपीओं सूचीबद्धता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नियामयक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जल्द ही मिलने पर एनएसई अगले सवंत में बीएसई पर सूचीबद्ध हो सकेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि हम नए संवत में सूचीबद्ध हो सकेंगे। हम अभी एनओसी का इंतजार कर रहे हैं। एक बार सेबी एनओसी दे देता है तो हमारी योजना है कि 8 से 10 महीनों इस प्रक्रिया को पूरी करने की होगी

सरकारी नीतियों ने घरेलू बाजार को सहारा दिया

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के एमडी और सीईओ सुंदररामन राममूर्ति ने कहा, पिछले साल घरेलू बाजार ने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया, जिसमें भू-राजनीतिक समस्याओं के साथ टैरिफ की वजह से व्यापारिक तनाव मुख्य है। लेकिन सरकार ने घरेलू स्तर पर जीएसटी सुधार के साथ ही मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने से घरेलू बाजार में मांग और खपत दोनों को बढ़ाव मिला है। इसलिए आने वाले साल में  बाजार सकारात्मक रूप से कारोबार करेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed