{"_id":"5a0e6c114f1c1bc9678bc2e2","slug":"moody-s-rating-give-share-market-big-boost-rupee-opens-on-a-four-year-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूडीज रेटिंग ने दिया शेयर मार्केट को बड़ा बूस्ट, रुपये में दिखी 4 साल की सबसे बड़ी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मूडीज रेटिंग ने दिया शेयर मार्केट को बड़ा बूस्ट, रुपये में दिखी 4 साल की सबसे बड़ी उछाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग में इजाफा किए जाने के बाद इसका पॉजिटिव असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में अच्छी मजबूती देखने को मिली और यह 400 बढ़कर खुला। इसके साथ ही रुपये में 4 साल में सबसे बड़ी ओपनिंग देखने को मिली है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 396 अंक की मजबूती के साथ 33,503 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 118 अंक उछलकर 10,332.5 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.9 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी तक का उछाल देखा गया है।
पढ़ें- अटल के बाद मोदी सरकार का इकोनॉमी में जलवा, 13 साल बाद मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग
विज्ञापन
बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी आई है।
रुपये में भी दिखी 4 साल के बाद सबसे बड़ी तेजी
रुपये ने 4 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज जोरदार शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 60 पैसे के उछाल के साथ 64.72 के स्तर पर खुला है।
वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में कल कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 11 पैसे गिरकर 65.32 के स्तर पर बंद हुआ था।