Gold Silver Price: सोने-चांदी के वायदा भाव में फिर आई तेजी, जानिए कितना हुआ दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में बढ़त से आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 0.18 फीसदी बढ़कर 53,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो चांदी का वायदा भाव 0.8 फीसदी उछलकर 69,688 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले सत्र में, सोने की कीमतें दो फीसदी यानी 1033 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी थीं, जबकि चांदी 2.6 फीसदी यानी 1,750 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई थी। इस महीने की शुरुआत में, सात अगस्त को, सोना 56,191 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
वैश्विक बाजारों में इतना बढ़ा दाम
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर के चलते सोने की कीमत में मामूली बढ़त आई और यह 1,987.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर एक सप्ताह के निचले स्तर पर था, जिससे अन्य मुद्राओं के लिए सोना सस्ता हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी एक फीसदी चढ़कर 27.69 डॉलर प्रति औंस पर और प्लैटिनम 0.9 फीसदी बढ़कर 957.73 डॉलर हो गया।
इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच तनाव से भी सोने को समर्थन मिला है। वाशिंगटन ने हुवावे टेक्नोलॉजीज कंपनी पर नए प्रतिबंधों की घोषणा है। स्वर्ण व्यापारियों को अमेरिकी केंद्रीय बैंक के नीतिगत रुख के लिए फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स का इंतजार होगा। बुधवार को मिनट जारी किए जाएंगे।
सोने में नए निवेशकों की दिलचस्पी के संकेत मिले। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को 0.33 फीसदी बढ़कर 1,252.38 टन हो गई।
वॉरेन बफे ने सोने में किया निवेश
वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने बैरिक गोल्ड कॉर्पोरेशन के करीब 60.5 करोड़ डॉलर के शेयर खरीदे हैं। यह एक सोने की खदान की कंपनी है। अमेरिका के मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज को यह जानकारी दी गई। इस कदम को महत्वपूर्ण देखा जा रहा है क्योंकि बफे खुद सोने में निवेश करने के खिलाफ बातें करते थे।