{"_id":"5d4ab9fb5d08015e2279e5602d89e67b","slug":"mcx-deal-with-icfai-foundation-of-higher-studies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीएक्स का आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज के साथ समझौता","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
एमसीएक्स का आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज के साथ समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Feb 2015 02:26 PM IST
विज्ञापन
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एमसीएक्स) ने डीम्ड युनिवर्सिटी आईसीएफएआई फाउंडेशन फॉर हायर स्टडीज (आईएफएचई) के साथ वित्तीय साक्षरता और विभिन्न संयुक्त शैक्षणिक पहलों के माध्यम से कौशल विकास में उच्च शिक्षा के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन
एमसीएक्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक पी.के. सिंघल ने यहां जारी एक बयान में बताया कि इस समझौते के तहत कमोडिटी डेरिवेटिव्स के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अनुसंधान और बाजार पेशेवरों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
समझौते के हिस्से के रूप में आईएफएचई एमसीएक्स के सहयोग से कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में पूर्णकालिक और अंशकालिक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम्स/इवेंट्स/ प्रशिक्षण और अनुसंधान कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस पहल से युवा पीढ़ी में हेजिंग और जोखिम प्रबंधन के बारे में प्रोत्साहन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उनके मुताबिक इस समझौते से कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार पर जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलेगी। इस पहल से देश में वित्तीय साक्षरता और कमोडिटी बाजार के विकास के लिए चलाए जा रहे उनके प्रयासों को भी बल मिलेगा।