फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   maruti suzuki share price crosses 10k mark for first time, best time to buy

पहली बार 10 हजार के पार गया मारुति सुजुकी का एक शेयर, खरीदने का है सुनहरा मौका

Wed, 20 Dec 2017 01:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki share price crosses 10k mark for first time, best time to buy
Maruti Suzuki
शेयर बाजार में पहली बार देश की नंबर 1 कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में एक शेयर का भाव 10 हजार रुपये के पार चला गया। बुधवार को शेयर के प्राइस में 2 फीसदी का इजाफा देखने को मिला। 
विज्ञापन


टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट में शामिल 
मारुति का स्टॉक 1.68 फीसदी बढ़कर 9970 रुपए पर के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान तेजी से स्टॉक बढ़कर 10,000 रुपए के हाई पर पहुंच गया, जो अब तक का ऑलटाइम हाई है। इस बढ़त से कंपनी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो गई है। स्टॉक में आई तेजी से मारुति सुजुकी इंडिया का मार्केट कैप बढ़कर 3,02,136.32 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


जनवरी से 2 फीसदी बढ़ जाएंगे दाम
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) अपने वाहनों की कीमतों में जनवरी माह से दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। निर्माण लागत बढ़ने के कारण कंपनी कारों की कीमतें बढ़ा रही है। कंपनी वर्तमान में 2.45 लाख रुपये में अल्टो 800 से लेकर 11.29 लाख रुपये में एस-क्रॉस मॉडल की बिक्री करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि बीते कुछ महीनों में निर्माण लागत से लेकर, ढुलाई और फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते कंपनी वाहनों के दाम में संशोधन कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने माडलों के दाम अगले महीने से दो प्रतिशत तक बढ़ाएगी। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स, फोर्ड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स इंडिया, स्कोडा व इसुजु पहले ही इस तरह की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है।

ये कंपनियां भी बढ़ा रही दाम

maruti suzuki share price crosses 10k mark for first time, best time to buy
बता दें कि टोयोटा अपनी कार के दाम में 3 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है। यह अलग-अलग मॉडल्स पर 5 हजार से 1.1 लाख रुपए तक होगा। होंडा कार कीमतों में 1-2 फीसदी या 25 हजार रुपए तक का इजाफा कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी कार कीमतों में 7-30 हजार रुपए तक का इजाफा कर सकती है। स्कोडा ने 2-3 फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की। यह अलग-अलग मॉडल्स पर 14-50 हजार रुपए तक होगा। 

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड
बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 33956.31 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 7 नवंबर 2017 को सेंसेक्स ने 30865 अंक का हाई बनाया था। वहीं निफ्टी भी पिछले बनाए रिकॉर्ड स्तर 10,490.45 अंक को तोड़ते हुए 10,494.45 अंक के नए हाई पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed