{"_id":"61c990c532a7606b794b3bad","slug":"market-recovers-from-early-fall-sensex-jumps-296-points-nifty-also-closed-on-green-mark-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शुरुआती गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर बंद
Mon, 27 Dec 2021 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Dec 2021 03:39 PM IST
सार
Sensex Nifty Latest Update: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार कारोबार के अंत में शुरुआती गिरावट से उबर गया। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार कारोबार के अंत में शुरुआती गिरावट से उबर गया। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ 57,420 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 82 अंकों की तेजी के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेेक्स 492.54 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर के साथ 56,631.77 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 143.20 या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,860.85 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। आज आरबीएल बैंक का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहा।
विज्ञापन
गिरावट के साथ खुला था बाजार
कारोबार की शुरुआत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेेक्स 492.54 अंक या 0.86 फीसदी टूटकर के साथ 56,631.77 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई के निफ्टी ने 143.20 या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,860.85 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। आज आरबीएल बैंक का शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहा।
विज्ञापन